पाकिस्तान इन दिनों टिकटॉक के मज़े ले रहा है, जहां किसी को भी बख्शा नहीं जाता. हालांकि, इसे गैर-इस्लामी करार देने वाले और इस पर प्रतिबंध की मांग करने वाले सक्रिय हो चुके हैं.
लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचने वाली योजनाएं ही चुनाव में असरदार हो सकती हैं. वह भी तब जब इन योजनाओं के साथ पार्टी और नेता का नाम जनता तक पहुंचाने वाला तंत्र हो. अखिलेश यादव के लिए ये बड़ा सबक है.
प्रस्तावित कानून यह नहीं बताता कि तीन तलाक बोलने के कारण जब शौहर जेल जाएगा तो बीवी को गुजारा भत्ता कौन देगा और कैसे देगा? बच्चों की कस्टडी बीवी को मिलने पर उनके लालन-पालन का खर्चा कौन उठाएगा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने नाराजगी की बात सिरे से खारिज कर दी. विवाद से जुड़े मीडिया के सवालों के दौरान उनके चेहरे और बॉडी लैंग्वेज में कहीं से भी असहजता नहीं थी.
डीआरआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में कुल 974 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा गया. इसी साल जुलाई 2 से 25 के बीच में लगभग 25 टन तस्करी का सोना डीआरआई ने जब्त किया.
संविधान का अनुच्छेद-27 सरकार को किसी धर्म के प्रचार प्रसार के लिए टैक्स इकट्ठा करने से मना करता है तथा सरकारों को धर्म के नाम पर ख़र्च करने से भी रोकता है
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.