नागरिकता अधिनियम 1955 में प्रस्तावित संशोधन पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के हिन्दुओं, सिखों, बौद्ध, जैन, पारसियों और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने की बात कहता है, भले ही उनके पास उचित दस्तावेज न हों.
शुक्रवार को सदन में साध्वी ने लोकसभा में माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि, 'अगर मेरे बयान से किसी की भावना को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करती हूं.
प्रज्ञा ने कहा, 'मेरे द्वारा तत्कालीन सरकार द्वारा जिस तरह से आरोप प्रत्यारोप जड़ा गया वह सभी बेबुनियाद है. एक महिला का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया. मुझे आतंकी कहा गया और यह एक महिला का अपमान है.'
जिन लोगों को शिवसेना के अतीत की जानकारी है उनके लिए उग्र हिंदुत्व की राजनीति के लिए जाने जानी वाली पार्टी द्वारा कांग्रेस और राकांपा से समर्थन लेना चौंकाने वाला कदम नहीं है.
संविधान के प्रावधानों के अनुसार कोई नेता यदि विधानसभा या विधान परिषद् का सदस्य नहीं है तो उसे पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना होता है.
कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) में तीनों पार्टियों ने सरकार बनते हीं जल्द हीं किसानों की कर्ज माफी और उन्हें तत्काल कुछ मदद देने की बात कही है. सीएमपी में कहा गया है कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है उनको दिए जाने वाले इंश्योरेंस योजना में भी बदलाव किया जाएगा.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.