चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर, 370 और हरियाणा-महाराष्ट्र में भाजपा की पकड़ से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.
चुनाव के वक्त बीजेपी ने नारा दिया, 'चलों चलें मोदी के साथ.' लेकिन, लोगों ने साथ जाने से मना कर दिया. कहा, 'दिल्ली मोदी के साथ चलेंगे, रांची में रघुवर का साथ न देंगे.'
धरने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन में ‘शहीद’ हुए लोगों के नाम पर संकल्प लेते हैं कि वे संविधान की रक्षा करेंगे.
कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा केवल 25 सीटों पर सिमट जाएगी. कांग्रेस पार्टी का गठबंधन सबसे आगे रहेगा और पार्टी झारखंड के विकास के लिए हर काम करेगी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.