कोरोनावायरस संक्रमण से जूझते और लॉकडाउन की स्थिति में गरीबों और जरूरत मंदों तक खाना पहुंचाने का काम संभाला संघ और वीएचपी ने. लोगों को जागरूक करने का चलाएंगे देशभर में अभियान.
उत्तर प्रदेश की सभी अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील कर दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि लॉकडाउन में असहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
सोमवार रात को राज्यपाल लालजी टंडन ने एक सादे समारोह में शिवराज सिंह चौहान को सीएम पद की शपथ दिलवाई. वे चौथी बार इस पद पर काबिज होने वाले प्रदेश के एक मात्र नेता बन गए हैं.
कांग्रेस नेता अंधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण सरकार को वित्तीय राहत का ऐलान करना चाहिए. सब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार की तरफ से वित्तीय मदद मिलेगी.
वीडियो कांफ्रेंस पंजाब से अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी, कर्नाटक के वाईएस येदियुरप्पा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की.
वसुंधरा के बेटे दुष्यंत पार्टी के बाद अगले दिन संसद भवन में भी गए थे जबकि 18 तारीख को राष्ट्रपति भवन में हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में भी शामिल हुए थे, जिसमें कई केंद्रीय नेताओं ने शिरकत की थी.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.