सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही विधानसभा स्पीकर ने बैंगलूरु में ठहरे 16 सिंधिया समर्थक विधायकों का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया था. मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर 12 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे.
मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संविधान के अनुच्छेद 212 का उल्लेख किया जिसमें सदन के भीतर की कार्रवाई पर अदालतों के संज्ञान लेने पर रोक लगाई गई है.
आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने कानून व्यवस्था को सुधारते हुए और पटरी से उतर चुके विकास कार्यों को बहाल करते हुये सुशासन के घोषित लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त की है.
बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के बागी विधायकों ने प्रेस कांफ्रेस कर कमलनाथ सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. विधायक इमरती देवी ने कहा है, 'अगर ज्योतिरादित्य ने कहा वो कुएं में कूदने को भी तैयार हैं.'
सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'यदि भाजपा को लगता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है, तो वह मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये. वे ऐसा करने से क्यों कतरा रहे हैं?'
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.