योगी ने एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है, अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी और कोरोनावायरस के खिलाफ देश की लड़ाई और 23 करोड़ जनता के हित को ध्यान में रखते हुए मैं उनके आखिरी दर्शन नहीं कर सकूंगा.
कामगारों के अपने गांव जाने की कसमसाहट तो सड़क पर नजर आ चुकी है, लेकिन माननीय नेतागण इसे दिल में दबाएं बैठै हैं. कोई सांसद कार्ल मार्क्स को पढ़ रहा है तो कोई रामायण-महाभारत सीरियल देख मन बहला रहा है.
राज्य के बाहर आठ लाख से ज्यादा लोग लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. वह वापस भी आएंगे. ऐसे में देखना होगा कि इन सब हालातों का झारखंड की ये नई सरकार किस तरह सामना करती है.
राहुल गांधी ने कहा, मेरी ओर से आगाह किये जाने का संज्ञान लेने और एफडीआई के कुछ विशेष मामलों में सरकार की अनुमति अनिवार्य बनाने की खातिर नियमों में संशोधन करने के लिए सरकार का धन्यवाद करता हूं.'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्थान के कोटा में फंसे अपने राज्य के 7000 हजार छात्रों के लिए बसें भेजीं. योगी के इस कदम की विपक्षी दलों ने भी तारीफ की है.
सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोटा में कोचिंग करने वाले यूपी के करीब 7000 छात्र फंसे हैं. छात्रों ने ट्विटर पर कैंपेन चला कर मुख्यमंत्री ऑफिस से गुहार लगाई है.
सभी आईएएस अफसर एक पेज की अपनी जिलेवार रिपोर्ट हर दो दिन में एक बार मुख्य सचिव को देंगे.पहली रिपोर्ट सभी से 20 अप्रैल तक मांगी गई है. सभी अफसर अपने जिले के संबंधित जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों आदि से फोन के जरिए फीडबैक लेंगे.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे राज्य के प्रवासी श्रमिकों और परिवारों को वित्तीय सहायता और राहत प्रदान करेगी.
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय द्वारा 13 अप्रैल को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अधिकारियों और कर्मचारियों को 20 अप्रैल तक विभाग को सूचित करना था कि वे काम करना चाहते हैं या नहीं, ताकि उन्हें राहत दी जा सके.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.