उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अन्य राज्यों में 14 दिन का पृथक-वास (क्वारेंटाइन) पूरा कर चुके उत्तर प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों तथा मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जाएगा.
हरियाणा में भाजपा गठबंधन की भागीदार जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता ने कहा कि मंगलवार तक 2.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 1.49 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमले को किसी भी शर्त पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार पूरा संरक्षण देने वाला अध्यादेश जारी करेगा.
बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन की लंबी अवधि के कारण राजस्व प्राप्ति लगभग शून्य हो गई है. राज्य के 56 लाख गरीब और जरूरतमंद परिवारों, जिनकी आय का कोई साधन नहीं बचा है, के जीवनयापन के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता पड़ रही है.
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय टीम को पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस प्रभावित जिलों के दौरे को ‘एडवेंचर ट्यूरिज्म’ करार दिया है और पूछा है कि ये दल उन राज्यों में आकलन के लिए क्यों नहीं गए जहां कोविड-19 के मामले और प्रभावित इलाके अधिक हैं.
भाजपा ने मध्यप्रदेश में पांच अलग अलग समुदायों से मंत्रियों को प्रतिनिधित्व देकर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है. लेकिन यह देखना रुचिकर होगा कि कोविड-19 से लड़ाई में कितने सफल होते हैं शिवराज.
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत मुसलमानों के लिए स्वर्ग है और जो लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं वो मुस्लिम समुदाय के दोस्त नहीं हो सकते.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?