अदालत सचिन पायलट और 18 बागी विधायकों की याचिका पर अपना फैसला 24 जुलाई को सुनाएगी. मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की पीठ इस पर फैसला सुनाएगी.
लालजी कोई भी बड़ा काम अटल बिहारी के आशीर्वाद से ही शुरू किया करते थे. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने पार्षद से लेकर मंत्री,सांसद और राज्यपाल तक का सफर तय किया.
जावड़ेकर ने कहा, 'एक के बाद एक राज्य, इस बात की गवाह है कि कांग्रेस कुछ नहीं कर रही है. उदासीन पार्टी हर तरह से केंद्र पर निशाना साध रही है लेकिन वो सफल नहीं होंगे'.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शक्ति परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा का एक अल्पकालिक सत्र बुलाने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. एक बार विश्वासमत हासिल करने पर उनकी सरकार को छह माह के लिए अभयदान मिल जाएगा.
लगभग 100 विधायक, जो सभी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक हैं, जयपुर के फेयरमाउंट होटल में ठहराए गए हैं क्योंकि कांग्रेस को डर है कि बीजेपी और बागी नेता सचिन पायलट उन्हें लुभा लेंगे.
अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि गजेंद्र सिंह शेखावत को या तो इस्तीफा देना चाहिए या उनको तुरंत प्रभाव से हटा देना चाहिए ताकि वो जांच में हस्तक्षेप न कर सकें.
नक्सलवाद के खिलाफ जंग के कई योद्धाओं का कोई जिक्र नहीं किया जाता लेकिन गृह मंत्रालय के ‘समाधान’ कार्यक्रम को इन्हीं योद्धाओं के प्रयासों के कारण कामयाबी मिली.