कोरोना संकट के दौरान बिहार में राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार का अलग तरीका ढूंढ निकाला है. इसबार बैनर पोस्टर के साथ नेता, चुनाव चिन्ह और पार्टियों के चिन्ह की जगह लोगों के फेस पर पहुंच गया है.
शिरोमणि अकाली दल की नेता और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संसद में पेश किये गये कृषि से संबंधित दो विधेयकों के विरोध में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया.
शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद में लाये गये कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार से इस्तीफा देंगी.
वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री के रूप में नीतीश ने कई नई ट्रेनों और रेलवे परियोजनाओं और अन्य केंद्रीय योजनाओं को लॉन्च किया जिससे उन्हें 'विकास पुरुष' की छवि हासिल करने में मदद मिली.
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने, कोरोनावायरस पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय रखा था, लेकिन बुधवार को विपक्ष की मांग पर, इसे बढ़ाकर चार घंटे कर दिया.
दरअसल समाजवादी पार्टी की ओर से तय किया गया है कि अब सड़क पर प्रदर्शन के साथ सोशल मीडिया पर सरकार के विरोध में हैशटैग भी ट्रेंड कराया जाए जिससे पार्टी सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सत्ता से लड़ती दिखे.
माकपा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि हालांकि आज यह गलत साबित हो गया क्योंकि वित्त मंत्रालय ने संसद में बताया कि सोना राजनयिक सामान के जरिए लाया गया था और मंत्रालय को जुलाई में इसकी सूचना मिली थी.
जेडी(यू) नेता को प्रभात खबर को उत्तर भारत का एक सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बनाने का श्रेय जाता है. पीएम मोदी ने ये कहते हुए उन्हें बधाई दी कि उनका ताल्लुक सदन के सभी गलियारों से है.
अब जब चीन को बड़े दांव वाले युद्ध पर नज़र रखने में व्यस्त किया जा रहा है, यह छोटा पड़ोसी संघर्ष पाकिस्तान को भू-रणनीतिक युद्ध का ज़रूरी सबक सिखा सकता है.