छह और चार सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाकपा और माकपा ने दोनों ने दो-दो सीटें जीती हैं लेकिन भाकपा (माले) का 19 में से 12 सीटों पर सफल रहना चौंकाता है, जिसका 63 फीसदी का स्ट्राइक रेट भाजपा के 67 फीसदी के बाद दूसरे नंबर पर है.
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के ताजा सर्वे के अनुसार देश में अगले 12 महीनों में 57 फीसदी लोगों की नौकरियां जाने की आशंका है. देश के इतिहास में पहली बार भयंकर मंदी आने का अंदेशा है. भाजपा सरकार के खोखले वादों का इस रिपोर्ट में खुलासा होता है.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है.
एडीआर विश्लेषण में पता चला है, कि 163 ‘अपराधी’ विधायकों में से, 123 के ख़िलाफ गंभीर आरोप हैं. करोड़पति विधायकों की संख्या भी, 67% से बढ़कर 81% हो गई है.
कर्नाटक में भाजपा विधायक सिद्दू सावड़ी विवादों में घिर गए हैं, वह महालिंगपुर टाउन नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहीं महिला पार्षदों के साथ कथित रूप से हाथापाई करते दिख रहे हैं.
तेजस्वी ने चुनाव के नतीजे पर प्रश्न उठाते हुए यह आश्चर्य जताया कि इस चुनाव में राजग और महागठबंधन के कुल मतों का अंतर केवल 12,270 है पर इतने वोटों में राजग ने 15 सीटें जीतीं.
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.