प्रधानमंत्री ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2021 का बजट असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया गया है. इसमें यथार्थ का एहसास भी और विकास का विश्वास भी है.
राजनेता बनीं पूर्व अभिनेत्री का कहना है कि वह शिवसेना में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि एमवीए सरकार के कामकाज से प्रभावित थीं. वह यह भी कहती हैं कि कंगना रनौतको अधिक जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए.
बघेल ने कहा राष्ट्रीयध्वज के साथ षडयंत्र करके कोई छुपा कैसे रह सकता है. वह कहां छुपा है, अभी तक पकड़ा क्यों नही गया. इस षडयंत्र से आंदोलनकारी किसानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
रामकृष्ण मिशन की मासिक पत्रिका ‘प्रबुद्ध भारत’ के 125वें वार्षिकोत्सव समारोह में पीएम ने गरीबों के लिए जन धन खाते खोलने से लेकर उनके स्वास्थ्य की चिंता करने वाली आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं तक का जिक्र किया.
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता राजीब बनर्जी, बैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल, रतिन चक्रवर्ती और रुद्रनील घोष भाजपा में शामिल हो गए. शाह ने कहा सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई और मजबूत होगी.
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि यह सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत कम महत्व रखता है और बाकी महाराष्ट्र में इसकी कोई चुनावी अहमियत नहीं है.
बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में बिल के अलावा किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है इसके लिए सरकार तैयार है.
राहुल ने कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि क़ानूनों को वापस लेना है.
पिछले साल जब अर्णब गोस्वामी गिरफ्तार हुए थे तो बीजेपी नेताओं ने उनका बचाव किया था लेकिन इस बार लगता है कि उनकी छवि और सत्तारूढ़ व्यवस्था के साथ उनके रिश्तों को अपूरणीय क्षति हुई है.
चीन के डेवलपमेंट मॉडल के केंद्र में प्रॉपर्टी सेक्टर था—घरों का निर्माण, ज़मीन की बिक्री और रियल एस्टेट में निवेश. अब इस निर्भरता के नतीजे साफ दिखने लगे हैं.