हुर्रियत के अध्यक्ष के एक करीबी सहयोगी ने बताया, पुलिस ने मीरवाइज को सूचित किया है कि अब उनकी आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है और वह शुक्रवार को जामिया मस्जिद जाने के लिए आजाद हैं.
पिछले कुछ महीनों में प्रतिद्वंद्वी दलों से हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस के 19 विधायकों समेत 28 विधायक भगवा दल का दामन थाम चुके हैं.
भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ 24 साल लंबे कॅरियर के आखिरी समय में ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन बृहस्पतिवार को डीएमआरसी की वर्दी में दिखे.
अखिलेश और प्रियंका गांधी पहले से ही दलित वोट बैंक पर निगाहें टिकाये बैठे हैं तो ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद भी इसके लिए प्रदेश में खूब जोर आज़माइश कर रहे हैं.
हाथरस के सासनी में कथित रूप से बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और उसके पिता की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा सपा का नेता बताया जा रहा है. हालांकि सपा ने भाजपा का नेता बताया है.
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को लिखे खत में उन्होंने कहा, 'मुझ पर लगे आरोप सच्चाई से कासों दूर है. निष्पक्ष जांच के लिए मैं नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे रहा हूं.'
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.