चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल में 300 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है, तमिलनाडु में 236 करोड़ रुपये की अवैध नकदी मिली है और असम में 41.97 करोड़ रुपये की शराब जब्त हुई है.
भाजपा ने शुक्रवार को एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया जिसमें बनर्जी सीतलकूची से TMC के उम्मीदवार से कथित तौर पर यह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह केंद्रीय बलों की गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के शवों के साथ रैलियां करें.
बिधाननगर के शांतिनगर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मतदाताओं को मतदान के लिए जाने से रोकने के आरोप लगाए.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘सरकार को टीकाकरण के लिए अपनी प्राथमिकता पर पुनर्विचार करना चाहिए और अस्थमा, मधुमेह, किडनी और लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित सभी युवाओं को टीका लगाया जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण और देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर लोगों से अनुरोध किया है कि वे रिकार्ड संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करें.
उत्तरी बंगाल में 408 चाय बाग़ान हैं- 84 दार्जीलिंग पहाड़ियों पर हैं, और 324 तराई और डुआर्स में हैं. श्रम बलों की क्षेत्र की 16 विधान सभा सीटों पर एक अहम भूमिका है, जिनमें से 13 में आज मतदान हो रहा है.
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी करार देते हुए दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.