इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें नजरबंद कर लिया गया है. लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया. महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में इससे पहले हैदरपोरा में हुए एनकाउंटर में कथित रूप से नागरिकों को मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं.
चालीस से अधिक लोगों की जहरीली शराब का पीने के कारण हुई मौत और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मंगलवार को राज्य के शीर्ष अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक लंबी समीक्षा बैठक की.
गोवा दौरे के दूसरे दिन वास्को में टैक्सी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आप टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालकों का पूरा-पूरा ख्याल रखेगी.
यूपी में 19 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में आरएसएस द्वारा तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम गायन और स्वतंत्रता सेनानियों की याद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 सालों में राष्ट्रीय राजधानी की वृद्धि दर 11-12% तक पहुंच गई और प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत का तीन गुना है.
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी का कहना है, कि मोदी सरकार की स्कीमें स्वच्छता, शिक्षा, और अन्य सामाजिक मुद्दों पर, इस्लामी शिक्षा के अनुरूप हैं.
बहुजन समाज को कांग्रेस पार्टी के तले आने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब बहुजन समाज का शासन है. शिअद ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन किया है.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.