सर्वदलीय बैठक में करीब 30 दलों ने हिस्सा लिया. इसमें विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी, महंगाई, कृषि कानूनों, बेरोजगारी, एलएसी पर चीन के साथ तनाव सहित कुछ अन्य मुद्दों को उठाया और चर्चा कराने की मांग की.
बीजेपी पर हिंसा और उकसावे की मदद से जीत दर्ज कर नगरपालिका बोर्ड गठित करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी नेता ने दावा किया कि पुलिस और त्रिपुरा राज्य निर्वाचन आयोग भी भगवा पार्टी का पक्ष ले रहा है.
उद्धव ठाकरे की अगुवाई में शिवसेना- NCP-कांग्रेस सरकार 28 नवंबर को अपने दो साल पूरे कर रही है, इस कार्यकाल में इसके नेताओं के खिलाफ ED तथा CBI की लगातार जांच और इसके अपने जवाबी हमले छाए रहे हैं.
कांग्रेस नेता के रहमान खान ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पदासीन मुस्लिम नेताओं की योग्यता पर भी सवाल खड़े किए और दावा किया कि राष्ट्रीय संगठन में मुसलमान समुदाय से सही लोगों को जगह नहीं दी गई है.
दिप्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में मेघालय राज्यपाल ने लखीमपुर खीरी घटना, कृषि क़ानून वापस लेने के मोदी सरकार के फैसले के असर और धारा 370 रद्द किए जाने पर बात की.
हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को हुए सभी चार सीटों के उपचुनावों में भाजपा हार गई थी, जिससे यह एकमात्र भाजपा शासित राज्य बन गया जहां वह इस बार के उपचुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही.
दिप्रिंट से एक ख़ास इंटरव्यू में, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल सूबे की राजनीति में एक नए दौर की बात करते हैं, क़र्ज़ से उबरने और उर्दू शायरी से अपने प्यार की बात करते हैं.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.