पीएम किसान सम्मान निधि भारत के किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है. हर बार हर किस्त समय से, हर साल हजारों करोड़ रुपये का ट्रांसफर बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी कमीशन के.
आमिर सुभानी वर्तमान में एकमात्र मुस्लिम सिविल सर्वेंट हैं जो अभी किसी राज्य के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं. इस बारे में भाजपा ने कहा है कि मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री का 'विशेषाधिकार' है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कानपुर में जीएसटी के इंटेलीजेंस के तहत एक इत्र व्यावसायी के यहां रेड हुआ. हमें ट्रक ड्राइवर और ट्रक के मूवमेंट के आधार पर इंटेलीजेंस मिली थी जिसके आधार पर उनके घर में सर्च किया गया.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अभी जो छापेमारी चल रही है वो सिर्फ और सिर्फ एक साजिश है. क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनावों में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है.
लोकसत्ता के एक आयोजन में बोलते हुए पवार ने कहा कि UPA कार्यकाल में वो अकेले केंद्रीय मंत्री थे जो गुजरात के तत्कालीन CM मोदी से बातचीत करते थे और राज्य सरकार के निमंत्रण पर उन्होंने गुजरात का दौरा किया था
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है तो इन लोगों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू कर दिया है.
गोवा की भाजपा सरकार में पोर्ट्स मिनिस्टर और उत्तरी गोवा के बर्देज़ क्षेत्र के एक शक्तिशाली नेता माइकल लोबो ने आरोप लगाया कि पार्टी का अब व्यवसायीकरण हो चुका है और वह पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है.
अगर राहुल गांधी इतने ही बेकार हैं कि वे इस सरकार के लिए एक 'एसेट' और विपक्ष के लिए एक 'लायबिलिटी' की तरह काम करते हैं, तो फिर सरकार उन्हें ख़बरों में बनाए रखने के लिए इतनी ज़ोर-शोर से कोशिश क्यों कर रही है?