शिवसैनिकों को संदेश देते हुए सामना में लिखा है कि आपने तय किया तो सभी लोग हमेशा के लिए ‘भूतपूर्व’ हो सकेंगे. इसके पहले की बगावतों का इतिहास यही कहता है. समय रहते सावधान हो जाओ, समझदार बनो!
गैर-भाजपा दलों की तरफ से वोट मिलने को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ‘अलोकतांत्रिक और खतरनाक’ रास्ते पर चल रही है.
मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पेशकश के कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे बुधवार रात दक्षिण मुंबई के अपने आधिकारिक आवास से उपनगरीय बांद्रा स्थित पारिवारिक आवास 'मातोश्री' चले गए हैं.
ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई विधायक चाहता है कि मैं मुख्यमंत्री नहीं रहूं, तो मैं अपना सारा सामान वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) से मातोश्री ले जाने के लिए तैयार हूं.'
महाराष्ट्र में अभी जब एकनाथ शिंदे ने एमवीए सरकार को हिलाकर रखा है, भाजपा 2019 में राज्य में सियासी उठापटक का ‘जोखिम’ लेने और राजस्थान में सचिन पायलट की ‘2020 की असफल बगावत’ के नतीजों से सबक लेते हुए जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के मूड में नहीं है.
ईडी ने 'नेशनल हेराल्ड' अखबार से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पांचवें दिन मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.
शिवसेना नेता संजय राउत ने भी मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के 'सपने' को पूरा नहीं होने देगी. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई है.
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. कमलनाथ देर रात मुंबई पहुंचे और आज वह विधायकों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक करेंगे.