सेंगोट्टैयन ने कहा कि अगर AIADMK 2026 में फिर से सत्ता में आना चाहती है तो पार्टी में बंटवारा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि तमिलनाडु की यह पार्टी 2017 के बाद से हर चुनाव में हार चुकी है.
बीजेपी नेता की शिकायत पर सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया. कांग्रेस ने इस कदम को मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश बताया और कहा कि यह 'कानून का मजाक' है.
भारतीय किसान संघ अपनी आपत्तियां इस वीकेंड जोधपुर में होने वाली संघ की ऑल-इंडिया कोऑर्डिनेशन मीट में RSS प्रमुख मोहन भागवत के सामने रखेगा, जहां नड्डा और बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे.
कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने ‘शिवालय पार्क’ का प्रस्ताव वापस लिया, शहर से शुरू हुआ विरोध पूरे प्रदेश में फैल गया. उन्होंने कहा, पार्क के लिए नई जगह तय होगी.
इतिहास बताता है कि परिवार के मुखिया को चुनौती देने के बाद राजनीति में बहुत कम लोग टिक पाए हैं. कविता का राजनीतिक भविष्य भी इसी कारण अनिश्चित दिख रहा है.
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ के रिसर्च स्कॉलर गौरव वीर सोहल ने अपने सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हराकर पहली बार एबीवीपी के लिए अध्यक्ष का पद जीता.