दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का कहना है कि वह भविष्य में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत तो कर रहे हैं. लेकिन इसके लिए उनकी कुछ शर्तें हैं.
यह उन्होंने महीनों बाद तब कहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के अनावरण कर दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था.
माना जा रहा है कि अमित शाह ने राज्य के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि कड़ी मेहनत करें और अति आत्मविश्वास से बचें. पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
सत्ता विरोधी भावनाओं और बगावत के हालात को साधने के लिए भाजपा ने कई स्थापित नेताओं के परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है. स्थानीय नेताओं का दावा है कि इस समय 'जीतने की योग्यता' सबसे ज्यादा मायने रखती है.
गुजरात को मेगा टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट मिलने के बाद एक बार फिर से महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान शुरू हो गया है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार और एमवीए एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्यों एक के बाद एक प्रमुख परियोजनाएं महाराष्ट्र के हाथ से निकलती जा रही हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.