बिहार में लगभग 15.8% युवा पुरुष और बमुश्किल 0.4% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, डेटा दर्शाता है कि कम से कम 65 लाख पुरुषों के घटिया शराब के सेवन से अपनी जान जोखिम में डालने का खतरा है.
बेलगावी पुलिस ने एमईएस को तिलकवाड़ी में वैक्सीन डिपो मैदान में अपना महा मेला आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और तिलकवाड़ी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में प्रतिबंधित आदेशों को लागू कर दिया है.
पिछले हफ्ते, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अपने पुत्र उधयनिधि को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह अपेक्षाकृत नया ट्रेंड है जो राजनीति को ‘पतन’ की ओर ले जाएगा.
सिद्धारमैया ने अध्यक्ष को लिखे पत्र में वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और अन्य जैसे व्यक्तित्वों के चित्र लगाने का अनुरोध किया है.
भाजपा के 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से, इसके 'शक्तिशाली' पूर्व राज्य प्रभारी, विजयवर्गीय मानो वनवास में चले गए है, मगर पार्टी जानती है कि वह किसी भी आपात स्थिति में उपयोगी साबित हो सकते हैं.
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के रविवार को जारी किए गए विजन डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि पार्टी सीएम के रूप में आजाद के पुराने कार्यकाल पर भरोसा कर रही है. डीएपी के प्रमुख वादों में राज्य की बहाली, भूमि अधिकार और रोजगार शामिल हैं.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में एलएसी के पास चीनी ‘घुसपैठ’ पर चुप्पी साधने के लिए केंद्र सरकार की खिंचाई भी की.
राज्य सरकार के प्रवक्ता मिश्रा ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि कुछ मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाए जाने का मामला उनके संज्ञान में लाया गया है.
इस दौरान, बड़ी संख्या में युवाओं ने यात्रा में हिस्सा लिया और पायलट के समर्थन में नारे लगाए. लोग बैनर और पार्टी के झंडे लिए मार्च में शामिल होते देखे गए.
शनिवार को हुई बैठक में विवाद का मुद्दा यह था कि कैसे पुराने लोगों की तुलना में नए लोगों को तरजीह दी जा रही है. इन नए लोगों से उनका मतलब तेलुगू देशम पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले अधिकांश राजनेताओं और रेड्डी से था.