सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का चिह्न ‘धनुष और बाण’ शिंदे गुट को आवंटित करने के EC के फैसले के खिलाफ पूर्व CM उद्धव ठाकरे की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगा.
कर्नाटक लगातार 5वां ऐसा चुनाव था जहां AIMIM विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में विफल रही, राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इसके 'उपयोगितावादी मूल्य' और निगम चुनाव में हुई जीत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.
हालांकि, समुदाय के सभी लोग इस बात पर सहमत हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड अन्य धर्मों को भी प्रभावित करेगी. कुछ लोगों ने इसे '2024 चुनावों से पहले ध्रुवीकरण का प्रयास' कहा है.
होटल बिक्री घोटाले में तेजस्वी पर आरोप लगने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2017 में राजद से नाता तोड़ लिया था. ऐसे ही मंत्रियों को पद छोड़ने के मामले अब उनकी चुप्पी पर सवाल खड़े करते हैं.
पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हें गठबंधन बनाने और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के संबंध में कोई भी निर्णय लेने के लिए "अधिकृत" किया है.
सरकार का कहना है कि महिला डॉक्टर ये परीक्षण करती हैं और केंद्रीय मंत्रालय ये मानक निर्धारित करता है. विपक्ष ने पुलिस सेवाओं में ऐसी आवश्यकता की कमी पर सवाल उठाया, अधिसूचना को 'अपमानजनक' बताया.
मैतेई कथित तौर पर घाटी में कुकी समुदाय की संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं जहां आदिवासी अल्पसंख्यक रहते हैं. मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से व्यवसाय को भारी नुकसान हो रहा है.