सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक की तरह, राजस्थान में 18 और सीटें हैं, जहां 1998 से राज्य में सरकार गठन के अनुरूप बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा को वोट दिया गया है.
नीतीश के ये सभी किस्से उनके कॉलेज के दोस्त और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा द्वारा लिखी गई 'नीतीश कुमार: अंतरंग दोस्तों की नज़र से' में हैं.
कांग्रेस द्वारा आयोजित बैठक की पूर्व संध्या पर पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह संसद में दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी.
यमुना का पानी दिल्ली में फैलने के साथ ही बीजेपी नेताओं और आप नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. जहां आप नेता दिल्ली की बाढ़ के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वहीं बीजेपी नेताओं का कहना है कि आप सरकार ने यमुना को नजरअंदाज किया.
विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को होनी है. इससे पहले 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी.
4000 करोड़ रुपये की 'अमा ओडिशा, नबीन ओडिशा' योजना का उद्देश्य पूजा स्थलों की रक्षा करना, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास करना और स्थानीय विरासत को संरक्षित करना है, लेकिन इसे विपक्ष द्वारा 'चुनावी नौटंकी' करार दिया गया है.
दिल्ली में यमुना नदी पर बने आईटीओ बैराज में कुल 32 गेट है. इनमें से 5 गेट कई दशकों से बंद है. पिछले कई सालों से यमुना में कम पानी आता था जिसके कारण इन गेटों को खोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी.
अमित शाह ने कहा कि एनडीए में राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में मजबूती मिलेगी. वहीं राजभर ने कहा कि वह समाजिक न्याय और देश की रक्षा के लिए एनडीए में आए हैं. यूपी में अब कोई मुकाबले में नहीं है.
कांग्रेस ने आने वाले संसद के मॉनसून सत्र में संघीय ढांचे पर हमले समेत महंगाई, मणिपुर, पीएमएलए एक्ट को अधीन जीएसटीएन को लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की बात कही.
CAPF में हर स्तर पर पहले से ही पदोन्नति की रुकावट रहती है. ऐसे में अगर सबसे ऊपर का पद बाहर से आए किसी आईपीएस अधिकारी को दे दिया जाए, तो नीचे के अफसरों की तरक्की लगभग रुक जाती है.