सेना के मुखपत्र सामना को दिए साक्षात्कार में, उद्धव ने कहा कि यूसीसी सिर्फ शादी के बारे में नहीं है, बल्कि कानून के समक्ष सभी को समान रूप से देखने के बारे में है और बाल ठाकरे ने इस पर स्पष्ट रुख अपनाया था.
सरकार का कहना है कि जब 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तो लोगों ने विपक्ष को 'सबक' सिखाया. भारत मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री मणिपुर की स्थिति पर संसद को संबोधित करें.
विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा शिंदे के नेतृत्व वाली सेना और अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा गुट के साथ गठबंधन में सुरक्षित है, बीजेपी को किसी अन्य सहयोगी की जरूरत नहीं है.
खरगे ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष में समन्वय का अभाव वर्षों से दिख रहा था, अब यह खाई सत्तापक्ष के अंदर भी दिखने लगी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विपक्षी दलों को दिशाहीन बताना बेतुका ही नहीं बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है.
लोकसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. पिछले नौ वर्षों में यह दूसरा अवसर होगा जब यह सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी.
सदन में शाह ने कहा कि जो लोग इस समय सदन में नारे लगा रहे हैं, इन्हें न सहकार में दिलचस्पी है और न ही सहकारिता में. उन्होंने आगे कहा, मैंने आज दोनों सदन के विपक्ष के नेताओं को पत्र लिखा है कि वो जितनी भी लंबी चर्चा चाहते हैं, मैं उसके लिए तैयार हूं.
कमलनाथ के नेतृत्व में एमपी कांग्रेस अगस्त में कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री का 3 दिवसीय कथावाचन (प्रवचन) कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.