पिछले 6 वर्षों में, कई मुस्लिम नेता बसपा से बाहर हो गए हैं, जिससे 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को झटका लगने की चिंता बढ़ गई है. इस बीच कांग्रेस ने अपनी यूपी जोड़ो यात्रा शुरू कर दी है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.
कांग्रेस स्थापना दिवस रैली में, खरगे और राहुल गांधी ने आरएसएस पर शैक्षणिक संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया और 2019 घोषणापत्र से न्याय योजना लागू करने का वादा किया. साथ ही जाति जनगणना प्रतिज्ञा दोहराई.
भाजपा द्वारा अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जारी किया गया 10 मिनट का गाना, मोदी सरकार के कार्यों, अंतरिक्ष और वैज्ञानिक क्षेत्र में भारत की प्रगति पर केंद्रित है, जिसके जरिए विपक्षी नेताओं पर कटाक्ष भी किया गया है.
विजयकांत अभिनेता से नेता बने, वो कोविड -19 से संक्रमित थे, उनका गुरुवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी पार्टी, डीएमडीके ने 2006 में अपने पहले चुनाव में 8 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया और 2011 में तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई.
राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं. BJP में आर्डर ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है.
तिरुवनंतपुरम के सांसद सार्वजनिक रूप से किसी फैसले की घोषणा करने वाले पार्टी के पहले नेता हैं. आमंत्रित सोनिया, खरगे, अधीर रंजन चौधरी 22 जनवरी के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं है.
पिछले दो दिनों से जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने की बात की उड़ रही अफवाहों पर राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि "अगर मुझे इस्तीफा देना होगा तो मैं आपसे सलाह लूंगा."
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम देशभर में हो रहे हैं वे नए भारत की शानदार तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं.