जब किसी सरकारी इमारत, पुल या रेल लाइन आदि का उद्घाटन होता है तो पूजा होती है और नारियल फोड़ा जाता है. यहां तक कि समुद्री पोत या युद्धक विमान को जब फौज में शामिल किया जाता है, तो रक्षा मंत्री सहजता से उस पर हिंदू धार्मिक चिन्ह स्वस्तिक बनाते हैं या नारियल फोड़ते हैं.
जब हम अपने ऊपर थोप दिये गये एक जाहिर से गलत सवाल का बड़ा जाहिर सा सही जवाब दे रहे होते हैं तो हम सिर्फ गलत जवाब नहीं दे रहे होते बल्कि हम एक जोखिम उठा रहे होते हैं.
राज्यपाल की नियुक्ति, उनकी कार्यशैली, उनकी कार्रवाई या फिर उन्हें पद से हटाने का मामला समय समय पर न्यायिक समीक्षा के दायरे में आता रहा है. कोर्ट ने कई मामलों में राज्यपालों की भूमिका पर प्रतिकूल टिप्पणियां भी की हैं.
ताइपाई में मैंडारीन भाषा की छात्रा के नाते मुझसे अक्सर कहा जाता है कि बीजिंगर जैसे शब्दों में ‘र’ जोड़ देती हूं. मेरे शिक्षक कहते हैं, ‘ताईवान में हम ऐसा नहीं बोलते.’
दुनिया के वैज्ञानिकों ने फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप बनाए हैं और हम उनके बनाए प्लेटफॉर्म पर अंधविश्वास और झूठ फैला रहे हैं. जैसे ही कोई इस पर सवाल उठाएगा उसे हिंदू विरोधी करार दिया जाएगा.