बाजार केंद्रित सुधारों से बेजार होकर भारत दूसरे की तरह संरक्षणवाद और सरकार निर्देशित औद्योगिक निवेश की नीति अपना रहा है, जिसके साथ व्यापारिक संघर्ष और मुद्रास्फीति का जोखिम जुड़ा है.
भारतीय राजनीति में AAP के उदय ने कुछ राज्यों में कांग्रेस का समर्थन आधार कम कर दिया है, लेकिन यही एकमात्र कारण नहीं है कि कांग्रेस आप से हाथ मिलाने पर विचार नहीं करेगी.
केरल उच्च न्यायालय ने माना है कि सिर्फ इसलिए कि किसी संदिग्ध के फोन में अपराध के बारे में जानकारी है, पुलिस स्थापित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना इसे जब्त नहीं कर सकती है.
महाराष्ट्र की राजनीतिक लड़ाई से पता चलता है कि भारतीय राजनीति में अब विचारधारा मर चुकी है. अब राजनीति भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार-विरोध के बीच विभाजित हो गई है.
जब तक आईटीओ पर पुल नहीं बना था, लोहे का पुल यमुनापार में रहने वालों के लिए बाकी दिल्ली से जुड़ने का एकमात्र रास्ता था. 1976 में इस ब्रिज के बनने के बाद यमुनापार में रहने वालों की ज़िंदगी में थोड़ा सुकून आया.
अगर पीएम मोदी मणिपुर में शासन संकट से लेकर राज्यों में चुनावी हार तक का जवाबदेही तय करने का फैसला करते हैं, तो पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर सभी प्रमुख जिम्मेदार होंगे.
यदि भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी क्षेत्र का उपयोग भारत की कड़ी कार्रवाई को उचित ठहराता है, तो 'लोकतांत्रिक स्वतंत्रता' की आड़ में खालिस्तानियों को अपनी धरती पर काम करने की अनुमति देना अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के लिए भी उतना ही अस्वीकार्य है.