नई दिल्ली: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में कई जगहों पर तस्वीर साफ होती दिख रही है.
इन चुनावों के लिए मतदान अप्रैल में हुआ था. असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को, और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम में बीजेपी-नीत NDA बढ़त बनाकर सरकार की ओर बढ़ रहा है, जबकि केरल में कांग्रेस-नीत UDF मजबूत स्थिति में है. तमिलनाडु में टीवीके और BJP पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत की ओर बढ़ रही है, उसे 194 सीटों पर बढ़त मिली है. रूलिंग पार्टी TMC 94 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर है.
सभी राज्यों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, नतीजों की तस्वीर तेजी से साफ हो रही है.
LIVE UPDATES:
10:50 : BJP, मुस्लिम वोट, X फैक्टर और क्षेत्रीय पार्टी की सीमाएं—बंगाल, तमिलनाडु और केरल चुनावों से सबक
मतगणना के दिन, नेशनल इंटरेस्ट का यह स्पेशल एडिशन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के नतीजों से मिली खास बातों पर नज़र डालता है. अगर आप BJP की सफलता का श्रेय या दोष केवल ‘हिंदुत्व’ को देते हैं, तो आप गलती करेंगे. यह उससे कहीं बढ़कर है.
दिप्रिंट के एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्ता का नेशनल इंट्रेस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
10:35 : ममता भवानीपुर हारीं
चुनाव आयोग ने भवानीपुर में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को विजेता घोषित किया. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी 15 हजार वोटों के भारी अंतर से हारीं.
सुवेंदु ने नंदीग्राम सीट भी जीती है.
#WATCH | Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari distributes sweets after winning the Bhabanipur assembly seat with a landslide against the West Bengal CM and TMC candidate Mamata Banerjee. pic.twitter.com/dnxhVN0iOT
— ANI (@ANI) May 4, 2026
10:30 : वीडी सतीसन, केसी वेणुगोपाल या रमेश चेन्निथला—केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा?
केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन 2001 से परवूर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि चेनिथला 2011 से हरिपाठ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
अनीसा पीए की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
09:28 : बाबरी शैली की मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर ने TMC के दो क्षेत्रों में भारी मतों से जीत हासिल की
मुर्शिदाबाद में बाबरी-शैली की मस्जिद बनाने की बात कहने के बाद कबीर को TMC से निकाल दिया गया था. उनका यह प्रदर्शन उस वीडियो पर हुए विवाद के बावजूद सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि TMC को हराने के लिए BJP उन्हें पैसे देगी.
मौसमी दास गुप्ता की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
08:40 : 2026 के चुनाव नतीजे बताते हैं—सत्ता को सिर्फ विरोधी नहीं हराते, भरोसा ज्यादा मायने रखता है
भारतीय वोटर पहले से बदलाव का ऐलान नहीं करता. वह शोर सुनता है, संकेत समझता है, मानता हुआ दिखता है और फिर वोट की गोपनीयता में अपना फैसला बदल देता है.
दिल्ली स्थित पत्रकार श्रुति व्यास का लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
08:10 : केरल की तीन सीटों पर खिला BJP का कमल, एक सीट सिर्फ 428 वोटों से जीती
वी मुरलीधरन ने सीपीआई (एम) नेता के सुरेंद्रन को 428 वोटों से हराया. राजीव चन्द्रशेखर ने नेनोम सीट 4,978 वोटों से जीती. गोपकुमार ने कज़हाकुट्टम में 4,389 वोटों से जीत हासिल की.
शरण पूवन्ना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
08:00 : ‘देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना’ : पीएम मोदी
“आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है. वो बात ये है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी. उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है. उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते. डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी” — पीएम मोदी
07:50 : ‘हमारा मंत्र है…’
“आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारें हैं. हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस. जहां भाजपा, वहां विकास.” — पीएम मोदी
07:45 : ‘यह लूट है’ :ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, “BJP ने 100 से ज़्यादा सीटें लूट लीं. चुनाव आयोग, BJP का आयोग बन गया है. मैंने CO और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, PM और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. यह लूट है, लूट है, लूट है. हम ज़ोरदार वापसी करेंगे.”
#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "More than 100 seats BJP looted. The Election Commission is the BJP's commission. I complained to the CO and also Manoj Agrawal, but they are not doing anything. Do you think this is a victory? It is an immoral victory, not… pic.twitter.com/q0zelygU23
— ANI (@ANI) May 4, 2026
07:40 : ‘गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है’ : पीएम मोदी
“पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है. और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल, आज मां गंगा के इर्दगिर्द बसे इन राज्यों में भाजपा-NDA सरकार है” — पीएम मोदी
07:35 : ‘आपके योगदान को इतिहास सदैव याद रखेगा’ : पीएम मोदी
“आज, मैं चुनाव आयोग, उसके सभी कर्मचारियों, मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों और विशेष रूप से सुरक्षा बलों को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं.
भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने में आपके योगदान को इतिहास सदैव याद रखेगा!”
07:30 : ‘कमल खिला दिया है’ : पीएम मोदी
‘मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं. मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं. भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है. आपने नया इतिहास रच दिया है’
07:25 : ‘मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं’ : पीएम मोदी
“एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा प्रदर्शन की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर.”
07:20 : ‘आज का ये दिन ऐतिहासिक है’ : पीएम मोदी
“आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.”
07:17 : PM मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.
07:15 : ‘जनता को PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है’ : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के नतीजों ने यह दिखा दिया है कि देश की जनता को PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है.’
#WATCH | Delhi | BJP National President Nitin Nabin says, "The results of West Bengal, Assam and Puducherry have shown that the public of the nation trusts the leadership of PM Modi" pic.twitter.com/kAgh3Wnh2p
— ANI (@ANI) May 4, 2026
06:20 : ‘जनता की शक्ति की जीत हुई है’ : पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है!
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे. जनता की शक्ति की जीत हुई है, और BJP की सुशासन की राजनीति को यहां की जनता का पूरा आशीर्वाद मिला है. इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं बंगाल के अपने भाई-बहनों का तहे दिल से आभारी हूं.
जनता—जनता-जनार्दन—ने BJP को एक अभूतपूर्व जनादेश दिया है. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. हमारी ‘डबल-इंजन’ सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी.
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है!
वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।
जनता-जनार्दन ने…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
06:16 : लॉटरी किंग के बेटे जोस चार्ल्स ने कामराज नगर सीट 10,000+ वोटों से जीती, पुडुचेरी में LJK का डेब्यू
दिसंबर 2025 में लॉन्च हुई LJK ने NDA के हिस्से के तौर पर पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में दो सीटों पर चुनाव लड़ा. नेल्लिथोपे में, LJK के उम्मीदवार ए. जयकुमार चौथे स्थान पर रहे.
श्वेता त्रिपाठी की यह पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
06:15 : असम के मुख्यमंत्री ने पवन खेड़ा पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘पवन खेड़ा का आरोप मेरे खिलाफ नहीं, बल्कि असम की बेटियों के खिलाफ था. अगर गौरव गोगोई पवन खेड़ा के साथ उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं बैठे होते, तो उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ता.’
#WATCH | Guwahati | On Congress leader Pawan Khera, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "Pawan Khera's allegation was not against me but the daughters of Assam. If Gaurav Gogoi had not sat along with Pawan Khera in his press conference, then he would not have lost." pic.twitter.com/zzPk9hP27o
— ANI (@ANI) May 4, 2026
06:00 : हिमंता बिस्वा सरमा का उदय—असम में BJP के ‘मामा’ और ‘चुनावी मशीन’
एक होशियार इलेक्शन मैनेजर और स्ट्रैटेजिस्ट कहे जाने वाले सरमा, जो पहले कांग्रेस के नेता थे, विवादों के बावजूद स्मार्ट ट्रिक्स से BJP का कैंपेन संभालने के बाद CM की कुर्सी पर बने रह सकते हैं.
5:45 PM : केरल में UDF की जीत पर कांग्रेस का धन्यवाद, जयराम रमेश बोले—‘जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केरल की जनता का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस-नीत UDF को बड़ी बहुमत के साथ सेवा करने का मौका देने के लिए पार्टी धन्यवाद देती है.
उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के भरोसे को समझती है और उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी.
रमेश ने माना कि केरल के अलावा अन्य राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन इससे कांग्रेस निराश नहीं है.
उन्होंने कहा कि यह विचारधाराओं की लड़ाई है और लोकतंत्र व सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा.
5:40 PM : असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विक्ट्री साइन दिखाया
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विक्ट्री साइन दिखाया, BJP की लीडरशिप वाली NDA ने असम चुनाव में जीत हासिल की.
#WATCH | Guwahati | Assam CM Himanta Biswa Sarma shows victory sign as the BJP-led NDA sweeps Assam polls pic.twitter.com/9oKO2YQGAW
— ANI (@ANI) May 4, 2026
5:20 PM : केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस के सतीशन ने कहा, ‘मैंने अपना वादा निभाया है’
परावूर में अपनी जीत के बाद, कांग्रेस के वी.डी. सतीशन ने कहा, “जब मैंने विपक्ष के नेता के तौर पर पद संभाला था, तो मैंने केरलम में शानदार जीत के साथ UDF को वापस लाने का वादा किया था. मैं वह वादा निभा पाया हूं.”
#WATCH | Thiruvananthapuram | On Congress-led- UDF leading in Keralam polls, Congress leader VD Satheesan says," We are grateful to the people of Keralam. I dedicate this victory to the UDF leaders and workers. There was anti-incumbency. We discussed a new era for future Keralam.… pic.twitter.com/E8mNrIah45
— ANI (@ANI) May 4, 2026
5:05 PM : कोलकाता में TMC के अस्थायी ऑफिस में तोड़फोड़
VIDEO | West Bengal Election Results: A temporary office of TMC has been vandalised in Kolkata. #WestBengalPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FJrhFLM039
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
05.00 PM: ‘लोगों ने DMK को बाहर निकाल दिया’
TVK नेता अधव अर्जुन का कहना है कि पार्टी की जीत करूर हादसे को समर्पित है.
Chennai | On TVK emerging as the single largest leading party in Tamil Nadu elections, party leader Adhav Arjuna says, "We dedicate this victory to the Karur incident. The practice of cash-for-votes has been eliminated. The people of Tamil Nadu have delivered their verdict. DMK… pic.twitter.com/rFH3h2HspU
— ANI (@ANI) May 4, 2026
04:55 PM : पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया.
पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में नारे लगाए.
कोलकाता में पार्टी के राज्य मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी.
दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप, जिसे तृणमूल का गढ़ माना जाता था और उत्तर 24 परगना के बोंगांव (जहां मतुआ समुदाय की खासी आबादी है) में भी इसी तरह के दृश्य देखने को मिले, जहां भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाए और पार्टी के प्रचार गीत पर नृत्य किया.
03:15 PM : बंगाल में BJP की क्लीन-स्वीप?
BJP पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत की ओर बढ़ रही है, उसे 194 सीटों पर बढ़त मिली है. रूलिंग पार्टी TMC 94 सीटों पर आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर है.
03:00 PM : ‘जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है’: थरूर
तिरुवनंतपुरम के MP शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, “जनता ने साफ तौर पर बदलाव के लिए वोट दिया है, LDF के दस साल के कुशासन का अंत और केरल के लिए एक नई दिशा.”
कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF अभी केरल में 99 सीटों पर आगे चल रही है.
A wonderful UDF victory emerging from trends in Kerala all morning. With half the votes counted, we are looking at leads in over 100 seats, which few would have dared predict a month ago. The public have clearly voted for change, an end to ten years of LDF misgovernance and a… pic.twitter.com/mKpwlXJkiL
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 4, 2026
2:40 PM: महुआ मोइत्रा ने कहा कि EC बंगाल में BJP की जीत दिखाने की कोशिश कर रहा है
TMC MP महुआ मोइत्रा ने EC पर 70 सीटों का डेटा अपलोड न करने और पश्चिम बंगाल में BJP की जीत दिखाने का आरोप लगाया.
02:32 PM : ‘जहां हुए पैदा मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है’: विनोद तावड़े
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े ने कहा, “सालों तक बीजेपी कार्यकर्ता कहते रहे—जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है. आज वे कह रहे हैं—जहां हुए पैदा मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है. यहां विकास की राजनीति चलेगी, तुष्टिकरण नहीं चलेगा. यहां दादागिरी या दीदीगिरी नहीं चलेगी, सिर्फ विकास होगा. देश की सुरक्षा के लिए बंगाल में जीत जरूरी थी. अब हम विकसित भारत 2047 की ओर तेज़ी से बढ़ेंगे.”
#WATCH | BJP National General Secretary and MP Vinod Tawde says, "For years, BJP workers kept saying – jahan huye balidaan Mookerjee, wo Kashmir hamara hai. Toda, they are saying – jahan huye paida Mookerjee, wo Bengal hamara hai. The politics of development will flourish here.… https://t.co/WyOlHyhgKt pic.twitter.com/hNaxaECbrE
— ANI (@ANI) May 4, 2026
02:26 PM : जोरहाट में बीजेपी से हारे गौरव गोगोई
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट पर बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए. 14 राउंड की गिनती के बाद गोस्वामी ने 23,182 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. गोगोई को 46,257 वोट मिले, जबकि गोस्वामी को 69,439 वोट मिले.

नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए CPI के महासचिव डी. राजा ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के लोगों द्वारा दिए गए इस नतीजे के “कारणों का विश्लेषण” करेगी.
उन्होंने कहा, “यह भी जरूरी है कि सभी सेक्युलर और लोकतांत्रिक पार्टियां गंभीर आत्ममंथन करें और यह समझें कि जनता को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इन पार्टियों को यह समझना होगा कि सीट शेयरिंग कैसे की जाए, आपसी तालमेल कैसे बने और भरोसे के साथ आगे कैसे बढ़ा जाए. एक-दो एग्जिट पोल को छोड़कर, सभी एग्जिट पोल में DMK की जीत का अनुमान लगाया गया था.”
केरल पर उन्होंने कहा कि लेफ्ट को उम्मीद थी कि LDF दोबारा सत्ता में आएगा. “केरल में बीजेपी को अपना विनाशकारी खेल खेलने की इजाजत नहीं दी गई.”
02:00 PM : दोपहर दो बजे तक चुनाव आयोग का डेटा
असम में बीजेपी-नीत NDA बढ़त बनाकर सरकार की ओर बढ़ रहा है, जबकि केरल में कांग्रेस-नीत UDF मजबूत स्थिति में है. तमिलनाडु में कड़ा मुकाबला बना हुआ है और बंगाल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
![]()
01:35 PM : चुनावी नतीजों के बाद मोदी 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे
पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में रुझान सामने आने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम यहां पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगे.
प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं.
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम छह बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय आएंगे.”
पश्चिम बंगाल और असम के अलावा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पुडुचेरी में भी सत्ता में आने की संभावना है.
Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji will visit BJP HQ, New Delhi today at 6 PM.@narendramodi @BJP4India
— Anil Baluni (@anil_baluni) May 4, 2026
01:15 PM : आसनसोल काउंटिंग सेंटर पर झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
01:05 PM : ममता का TMC कार्यकर्ताओं को संदेश—‘काउंटिंग सेंटर न छोड़ें, शाम तक हम जीतेंगे’
दोपहर 1 बजे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर “तत्काल संदेश” जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंट्स से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने को कहा.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की योजना के तहत शुरुआती रुझानों में उन्हें आगे दिखाया जा रहा है और कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है.
ममता ने कहा कि कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जिनका मिलान नहीं हो रहा और केंद्रीय बलों के जरिए TMC के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि SIR के जरिए वोटों में गड़बड़ी की कोशिश की गई, जबकि TMC 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है, लेकिन सही रिपोर्टिंग नहीं हो रही.
ममता ने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर भी सवाल उठाए और कार्यकर्ताओं से हिम्मत बनाए रखने को कहा, यह कहते हुए कि 14-18 राउंड की गिनती के बाद शाम तक जीत TMC की होगी.
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
12:57 PM : पश्चिम बंगाल में TMC से आगे निकलने पर कोलकाता में BJP ऑफिस में जश्न:
12:50 PM : केरल में UDF की बड़ी बढ़त, उपचुनावों में भी कई सीटों पर नतीजे साफ
दोपहर 12:50 बजे तक केरल में UDF 95 सीटों पर बढ़त के साथ सत्तारूढ़ LDF (38 सीट) से काफी आगे है, जबकि बीजेपी 2 और अन्य 10 सीटों पर आगे हैं. वहीं सात विधानसभा सीटों के उपचुनावों की गिनती जारी है.
महाराष्ट्र के बारामती में सुनेत्रा पवार 61,661 वोटों से आगे हैं, जबकि राहुरी में बीजेपी के अक्षय शिवाजीराव कर्डिले 62,647 वोटों की बढ़त पर हैं.
गुजरात के उमरेठ में बीजेपी के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार 30,867 वोटों से आगे हैं.
कर्नाटक के बागलकोट में कांग्रेस के उमेश हुल्लप्पा मेती 17,205 वोटों से और दावणगेरे साउथ में समार्थ शमनूर मल्लिकार्जुन 9,952 वोटों से आगे चल रहे हैं.
त्रिपुरा के धर्मनगर में बीजेपी के जहर चक्रवर्ती 18,290 वोटों से आगे हैं.
नगालैंड की कोरिडांग सीट पर बीजेपी के दाओचियर आई. इमचेन 3,123 वोटों से जीत चुके हैं.
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने थट्टांचावडी सीट 4,441 वोटों से जीत ली है.
यह भी पढ़ें: दस साल बाद कांग्रेस-नेतृत्व वाला UDF केरल में वापसी की ओर, LDF की सत्ता को मिला बड़ा झटका
12:30 PM : हिमंता सरमा के नेतृत्व वाली NDA असम में जीत की ओर बढ़ रही है, अब आगे क्या होगा?
भारतीय जनता पार्टी यानी BJP के नेतृत्व वाला गठबंधन असम विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. सोमवार सुबह 11.30 बजे तक 126 सीटों वाली विधानसभा में यह 64 के बहुमत से काफी आगे, 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए था. विपक्षी कांग्रेस 25 सीटों पर आगे थी, जबकि सहयोगी अखिल गोगोई की राइजर दल 1 सीट पर आगे थी.
BJP के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA 2021 के अपने 75 सीटों के आंकड़े से आगे निकलता दिख रहा है और 44.51 प्रतिशत वोट के साथ आगे है. अकेले BJP 79 सीटों पर आगे थी, जबकि असम गण परिषद यानी AGP और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी BPF, जो NDA के दूसरे सहयोगी हैं, क्रमशः 9 और 10 सीटों पर आगे थे.
असम का चुनाव पूरी तरह मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नाम रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे राष्ट्रीय नेता सिर्फ सहायक भूमिका में दिखे. अगर BJP को लगातार तीसरी जीत मिलती है, तो सरमा पार्टी के बड़े राष्ट्रीय नेताओं और चुनाव रणनीतिकारों में मजबूत जगह बना लेंगे.
डीके सिंह की रिपोर्ट
12:17 PM : केरल में UDF बहुमत के करीब, तमिलनाडु में TVK सबसे आगे
चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार केरल में UDF 83 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गया है, जबकि LDF 37 सीटों पर पीछे चल रहा है.
वहीं तमिलनाडु में TVK 105 सीटों के साथ सबसे आगे है, जबकि NDA 67 और SPA 49 सीटों पर चल रहे हैं, जिससे राज्य में कड़ा मुकाबला बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: विजय के लिए ‘व्हिसल पोडु’: TVK प्रमुख पेरंबूर और तिरुची ईस्ट में आगे, पार्टी 108 सीटों पर लीड में
![]()
11:55 AM : बंगाल में BJP आगे, जश्न शुरू; भवानीपुर में ममता आगे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी 167 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर के बाहर मिठाइयां बांटना शुरू कर दिया है.
वहीं, इस सीट पर ममता बनर्जी बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: BJP workers distribute sweets outside the counting centre in Bhabanipur assembly constituency as BJP crosses the majority mark in the state.
In the constituency, CM Mamata Banerjee is leading over BJP's Suvendu Adhikari by a… pic.twitter.com/XE75HGOSxC
— ANI (@ANI) May 4, 2026
11:32 AM : हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे : टीवीके
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार्टी को ‘‘भारी समर्थन’’ मिलता दिख रहा है.
गेराल्ड ने कहा कि परिणाम अपेक्षित थे. उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है, क्योंकि वे मौजूदा दलों से तंग आ चुके हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘बेशक उनके (मौजूदा दल) पास 50 या 75 साल का अनुभव है, लेकिन इस अनुभव से उन्होंने सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया.’’
उन्होंने कहा कि मतदाता टीवीके पर भरोसा करते हैं और उसे एक विकल्प के रूप में देखते हैं.
11:20 AM : स्टालिन पीछे, भवानीपुर में ममता आगे—शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला
तमिलनाडु में कोलाथुर सीट से डीएमके के उम्मीदवार एम.के. स्टालिन शुरुआती रुझानों में 2,529 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 898 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
दोनों राज्यों में शुरुआती रुझान कड़ी टक्कर का संकेत दे रहे हैं और आगे के राउंड में स्थिति बदल सकती है.
11:10 AM : केरल में शुरुआती रुझान
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 93 सीटों पर आगे है. सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 50 सीटों पर आगे है.
पार्टी के हिसाब से, कांग्रेस 61 सीटों पर आगे है, उसके बाद CPI(M) 29 सीटों पर है. IUML 22 सीटों पर आगे है.
केरल के CM विजयन धर्मादम सीट पर 15 में से चार राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के वी.पी. अब्दुल रशीद से 2,812 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
10:50 AM : सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख सुनेत्रा पवार बारामती विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं.
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अब तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार, राहुरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के अक्षय कार्डिले अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं.
मतगणना के तीसरे चरण के अंत तक पवार को 26,773 वोट मिले, जबकि अन्य 22 उम्मीदवारों में से 21 अभी तक 100 वोटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं.
10:30 AM : पेरंबूर में विजय आगे, स्टालिन और उदयनिधि शुरुआती रुझानों में पीछे
तमिलनाडु के पेरंबूर में अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय 22 में से 1 राउंड की गिनती के बाद 2,990 वोटों की बढ़त के साथ डीएमके उम्मीदवार आर.डी. शेखर से आगे चल रहे हैं. वहीं, कोलाथुर में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 21 में से 2 राउंड के बाद वी.एस. बाबू से 1,234 वोटों से पीछे हैं. चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी में उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी 17 में से 1 राउंड के बाद 293 वोटों के छोटे अंतर से पीछे चल रहे हैं.
10:15 AM : जोरहाट में गौरव गोगोई पीछे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK आगे
असम के जोरहाट में शुरुआती रुझानों के मुताबिक 14 में से 2 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के गौरव गोगोई पीछे चल रहे हैं. उनके मुकाबले बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी करीब 1,190 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
वहीं तमिलनाडु में चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में विजय की TVK 33 सीटों पर आगे है, AIADMK भी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्ताधारी DMK 16 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है.
10:06 AM : पश्चिम बंगाल में किसी विजय रैली की अनुमति नहीं
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं होगी.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए.
विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आज राज्य में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं दी जाएगी. हम पार्टी एजेंट के अपने केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इसका जल्द समाधान हो जाएगा.’’
9:59 AM : असम में NDA बहुमत के पार, 64 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है. वह 64 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है. असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है.
चुनाव आयोग के ताज़ा ट्रेंड्स के मुताबिक, भाजपा की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह 64 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की ज़रूरत होती है। pic.twitter.com/I6zw3qRzQB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
9:45 AM : सुवेंदु अधिकारी का दावा—‘भवानीपुर में बढ़त मिलेगी, नंदीग्राम में उम्मीद से ज्यादा वोट; BJP सरकार बनेगी’
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘भवानीपुर में 6-7 राउंग की गिनती के बाद मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा…नंदीग्राम में मुझे अपेक्षा से ज्यादा वोट मिला है…मुझे पूरी उम्मीद है कि भाजपा की सरकार बनेगी…इस बार हिंदू एकीकरण हुआ है. मुसलमान जिस तरीके से TMC को वोट देतें हैं, इस बार उस तरीके से नहीं दिया है. कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को गए हैं…अभी इतनी जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है…’’
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "भवानीपुर में 6-7 राउंग की गिनती के बाद मेरा प्रदर्शन अच्छा रहेगा…नंदीग्राम में मुझे अपेक्षा से ज्यादा वोट मिला है…मुझे पूरी उम्मीद है… pic.twitter.com/iRlGWbXGPE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
9:25 AM : राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान
गुजरात के उंरेठ से बीजेपी के हर्षदभाई गोविंदभाई परमार आगे, कर्नाटक के बागलकोट से कांग्रेस के उमेश हुल्लप्पा मेती आगे, कर्नाटक के दावणगेरे साउथ से बीजेपी के श्रीनिवास दासकारियप्पा आगे, महाराष्ट्र के बारामती से उपमुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे, महाराष्ट्र के राहुरी से बीजेपी के अक्षय शिवाजीराव कर्डिले आगे, त्रिपुरा के धर्मनगर से बीजेपी के जहर चक्रवर्ती आगे.
9:15 AM : आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान
असम में बीजेपी 1 सीट पर आगे और कांग्रेस 1 सीट पर आगे, केरल में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे, सीपीआई(एम) 4 पर, सीपीआई 2 पर और आरएसपी 1 सीट पर आगे, पुडुचेरी में एडीएमके 1 सीट पर आगे, तमिलनाडु में टीवीके 2 सीटों पर आगे और सीपीआई 1 सीट पर आगे, पश्चिम बंगाल में बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है.
Official Election Commission trends |
Assam: BJP leading on 1 and Congress on 1
Keralam: Congress leading on 7, CPI(M) on 4, CPI on 2 and RSP on 1
Puducherry: ADMK leading on 1
Tamil Nadu: TVK leading on 2 and CPI on 1
West Bengal: BJP leading on 1 pic.twitter.com/xa4Uxqfkid— ANI (@ANI) May 4, 2026
यह भी पढ़ें: असम: वोट काउंटिंग के बीच गौरव गोगोई बोले—‘ऑब्जर्वर भेजे हैं, गिनती में गड़बड़ी हुई तो पता चलेगा’
9:02 AM : शुरुआती रुझान में बंगाल और केरल में कड़ा मुकाबला
डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) के शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 25 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 7 सीटों पर आगे है—ANI
केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है, जहां दोनों पक्ष 50-50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना चुके हैं.
तमिलनाडु में डीएमके ने एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन पर शुरुआती बढ़त बना ली है, जबकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है.
ये शुरुआती पोस्टल बैलेट के रुझान हैं. चुनाव आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक रुझान घोषित नहीं किया है.
8:45 AM : अर्जुन सिंह का आरोप—‘स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की घोषणा, फ्रॉड की कोशिश’
नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, ‘‘…अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं. यह फ्रॉड करने की कोशिश है. हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं.’’
#WATCH पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | नॉर्थ 24 परगना: नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "… अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम… pic.twitter.com/fJ9UhQQ0dF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
8:39 AM : EVM से वोटों की गिनती शुरू
तिरुचिरापल्ली के एक काउंटिंग सेंटर पर EVM से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Counting of votes cast through EVMs begins at a counting centre in Tiruchirappalli. pic.twitter.com/vMBPFLI651
— ANI (@ANI) May 4, 2026
8.15 AM: केरल में कांग्रेस हेडक्वार्टर में हलचल
कार्यकर्ता और समर्थक चुनाव नतीजों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए इकट्ठा हो रहे हैं. हेडक्वार्टर में नतीजों की लाइव-स्ट्रीमिंग की जा रही है.
हमारी संवाददाता अनीसा PA ग्राउंड से तस्वीरें ला रही हैं.

8:10 AM: वोटों की गिनती शुरू
चार राज्यों और 1 UT की 823 सीटों पर बड़े चुनावों की गिनती शुरू हो गई है. केरल के तिरुवनंतपुरम में एक स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | A strong room opened in Thiruvananthapuram. Counting of votes to begin shortly.
(Video Source: IPRD) pic.twitter.com/qDqwIPTTFC
— ANI (@ANI) May 4, 2026
8:05 AM: केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन बंगाल के काउंटिंग सेंटर पर गश्त
तनाव भरी सोमवार सुबह, वोटों की गिनती से पहले पश्चिम बंगाल के मालदा कॉलेज काउंटिंग सेंटर परिसर में केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन गश्त कर रहे हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Central forces' armoured vehicles patrolling the Malda College counting centre premises. Central forces have been on alert since morning. Counting of votes will begin shortly. pic.twitter.com/YkBm57oO4y
— ANI (@ANI) May 4, 2026
7:59 AM : बीजेपी मुख्यालय पर पूरी और मिठाइयां बनाई जा रही हैं
बीजेपी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों की तैयारी कर रही है. नई दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित उसके मुख्यालय में, वोटों की गिनती शुरू होने से पहले कैटरर पूरी और मिठाइयां तैयार कर रहे हैं.
बीजेपी असम में अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में क्रमशः टीएमसी और डीएमके को हटाने की कोशिश में है.
7:30 AM: पश्चिम बंगाल के काउंटिंग सेंटरों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा
वोटों की गिनती से पहले, पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग सेंटरों के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था. ममता इस सीट से 2011, 2016 और 2021 में जीत चुकी हैं. इस बार टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश में है.
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को मीडिया से कहा, “सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं. तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है; हमारे आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर), एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर), काउंटिंग एजेंट और काउंटिंग सुपरवाइजर सभी तैयार हैं; उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है. कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के अनुसार होगा.”
उन्होंने यह भी बताया कि पूरे राज्य के काउंटिंग सेंटरों पर CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.
सोमवार सुबह-सुबह X पर एक पोस्ट में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा. “हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर से लेकर बर्दवान के आउसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसे मामले सामने आए हैं जहां अलग-अलग समय पर लोड शेडिंग की जा रही है. सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं; स्ट्रॉन्ग रूम में गाड़ियां आ-जा रही हैं,” उन्होंने कहा और आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के कहने पर किया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाचार एजेंसी ANI से कहा, “यह बिजली विभाग पर निर्भर है. मैंने लगातार बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी अनुरोध किए हैं. जनरेटर भी उपलब्ध हैं.”
7:00 AM: वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जाएंगे, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती होगी.
एग्जिट पोल्स ने पश्चिम बंगाल और केरल में कड़ा मुकाबला बताया है, जबकि तमिलनाडु में DMK की सत्ता में वापसी और असम व पुडुचेरी में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की वापसी का अनुमान लगाया है. तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई.
भारत का चुनाव आयोग (ECI) वोटों की गिनती की पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है. दोपहर से पहले शुरुआती रुझान आने की उम्मीद है.