सोमवार को शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर फड़णवीस ने चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना की स्थिति को मजबूत कर दिया है.
विशेष राज्य का दर्जा न मिलने पर बीजेडी की संसद में आंदोलन की धमकी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित उड़ीसा के नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की.
प्रियंका गांधी राहुल गांधी को अमेठी जिताने में असफल रहीं. इसके अलावा उन्होंने रायबरेली में कार्यकर्ताओं पर भी सवाल उठा दिए. ऐसे में युवा नेता व कार्यकर्ताओं में भी संगठन के प्रति रोष बढ़ा है.
नीति आयोग परिषद की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पीएम मोदी आज देश के प्रमुख हिस्से में ग्रामीण क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संचयन की आवश्यकता को रेखांकित करेंगे.
एक सुरक्षा गार्ड को सुरक्षा प्रवेश द्वार पर चंद्रबाबू नायडू की तलाशी लेते देखा गया. वहीं उन्हें विमान तक वीआईपी वाहन से पहुंचने की अनुमति भी नहीं दी गई.
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं. उनकी जगह पार्टी प्रमुख के चयन को लेकर कांग्रेस दुविधा में है.
आज निरंतर बदलती विश्व व्यवस्था भारत के लिए एक मौका उपलब्ध करा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए उसे खुद को अनुशासित रखना होगा ताकि पाकिस्तान जब अपने लिए मौका देख रहा है तब हम हड़बड़ी में कोई प्रतिक्रिया न कर बैठें.