आम आदमी पार्टी ने अपने सभी मंत्रियों को फिर से मौका देने के अलावा आम चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करने वाले आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे जैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया था.
इस दौरान उन्होंने प्रतीकों पर बोलते हुए कहा कि ये दिल्ली की जीत नहीं बल्कि भारत माता और पूरे देश की जीत है. साथ ही उन्होंने कहा कि आज मंगलवार है और उन्हें हनुमान जी ने ये जीत दिलाई है.
भाजपा अपनी तरफ़ से शाहीन बाग़ और जामिया से लेकर सीएए तक को मुद्दा बनाने की कोशिश करती रह गई लेकिन आप ने बिजली-पानी, स्कूल-स्वास्थ्य और मुफ्त की चीज़ों को अपना मुद्दा बनाए रखा.
इस बार भी नई दिल्ली सीट केजरीवाल के लिए लकी साबित हुई.उन्होंने अपनी सीट पर ध्यान देने के बजाए पार्टी के लिए अन्य सीटों पर प्रचार किया.उनके लिए उनके परिवार ने वोट मांगे.