वह अपने परिवार से पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपने गांव चौटाला का नाम दूसरा नाम के रूप में लिखना शुरू किया था. उनके पिता देवी लाल का प्रभाव उनके राजनीतिक शैली और रणनीतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता था.
पुणे में एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि राजनीतिक दलों, धार्मिक संप्रदायों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में हर तरह के लोग हैं. ‘अल्पसंख्यक कौन है? बहुसंख्यक कौन है? सभी एक जैसे हैं.’
बीजेपी नेता को बेलगावी में राज्य विधानसभा परिसर से गिरफ्तार किया गया. उन पर यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ताजा आरोप में अपना दल (के) की नेता पल्लवी ने अपने देवर और अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है; आशीष ने इसे उनकी छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश बताया है.
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता उपस्थित थे.
कांग्रेस चाहती है कि शाह अपने 'अंबेडकर का नाम लेना अब फैशन बन गया है' वाले बयान पर इस्तीफा दें. भाजपा ने कांग्रेस पर शाह के भाषण का क्लिप्ड वर्जन प्रसारित करके सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया.
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंडित नेहरू पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के आरोपों पर बुधवार को पलटवार किया.
विचारधारा पर यह पुस्तिका कांग्रेस के मुख्य संगठन सेवा दल द्वारा बनाए गए प्रशिक्षण मॉड्यूल का हिस्सा है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी 'हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, बल्कि भारतीय देशभक्ति' का समर्थन करती है.