भाजपा के अनुषांगिक संगठन किसान मोर्चा ने 24 सीटों के उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए गमछा, चूर्ण और सेल्फी विथ गमछा अभियान चलाया है. इस अभियान के सहारे मोर्चा गांव-गांव तक अपनी पैठ बढ़ाना चाहता है.
उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके लिए 27 मई से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरूरी था.
वित्त मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर आधारभूत ढांचे को मज़बूत किया जाएगा और इसे महामारी से लड़ने लायक बनाया जाएगा.
पुराने तरीके की ‘टच-एंड-फील’ राजनीति में यकीन करने वाले नेता कोविड संकट के कारण वोटरों तक पहुंचने के अधिक तकनीकी तरीके अपनाने की दुविधा का सामना कर रहे हैं.
देश के विभिन्न राज्यों में मजदूरों के फंसे होने और उनकी वापसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस सरकार आमने- सामने आ गई है. मामले ने तब तूल पकड़ा जब रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजदूरों और ट्रेनों की गिनती को लेकर ट्विटर पर भिड़ गए.
कांग्रेस ने कहा कि कोरोनवायरस महामारी को लेकर अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए यह समिति बनी है. अभी समय कोरोनावायरस से निपटने का है, राजनीति के लिये नहीं.
ममता बनर्जी ने कहा, प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की. तब हम आशान्वित थे कि राज्यों के हितों का भी ख्याल रखा जाएगा, लेकिन वित्त मंत्री की घोषणा के बाद पता चला कि कल जो कुछ कहा गया, वह एक झांसा था.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?