भाजपा नेताओं ने शुक्ला की संविदा नियुक्ति को राज्य सरकार की गलत मंशा का अवैध विस्तार बताते हुए कहा है कि पार्टी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ न्यायालय में चुनौती के साथ जनता के बीच भी जाएगी.
सीआईआई के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, विश्व एक विश्वसनीय साथी की तलाश में है. भारत में क्षमता और ताकत है.विश्व में भारत के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उसका आप सभी को पूरा फायदा उठाना चाहिए.
मोदी सरकार 2 के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आज कैबिनेट की बैठक हुई.एमएसएमई को लेकर नितिन गडकरी ने बताया कि फ़िलहाल देश में 6 करोड़ एमएसएमई हैं और इनके ज़रिए लोगों को 11 करोड़ से ज्यादा नौकरी मिली हैं. अब 25 लाख एमएसएमई के पुर्नगठन की उम्मीद है.
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर एक हफ्ते के लिए बंद कर दिए हैं और राज्यवासियों से सुझाव मांगा है कि क्या करना चाहिए. इससे पहले कोरोनासंक्रमण के बढ़ने का हवाला देते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें बॉर्डर बंद करती रहीं है.
राहुल गांधी खुद को महाराष्ट्र के कोविड-19 संकट से अलग-थलग कर रहे दिखते हैं और भले हीं शरद पवार ने कमान संभाली हो, परंतु उद्धव सरकार के लिए खतरा कहीं और से है.
पीएम मोदी ने मन की बात में अपना फोकस इसी बात पर रखा कि कैसे छोटे उद्योगों को शुरू किया जाए और कैसे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाए लेकिन साथ ही आगाह किया कि अब और सतर्क रहने की जरूरत है.
सीएमआईई के सर्वे के अनुसार प्रवासी मजदूरों की आमद के साथ अप्रैल में बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6% थी, नीतीश सरकार चुनावी साल में संकट में घिर रही है.
मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के साथ जो कर रही है, वह गलत है. लेकिन क्या मोदी सरकार कभी अस्तित्व में आती, अगर केजरीवाल और उनके 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन ने UPA को तबाह न किया होता?