scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशहालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद मजदूर दिवस पर नोएडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद मजदूर दिवस पर नोएडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Text Size:

नोएडा (उप्र), 30 अप्रैल (भाषा) नोएडा में हाल में श्रमिकों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन और पुलिस ने एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और औद्योगिक इकाइयों और प्रमुख चौराहों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गहन निगरानी की जा रही है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (जो पांच से अधिक लोगों के गैरकानूनी जमावड़े पर रोक लगाती है) 30 अप्रैल से आठ मई तक लागू की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, लघु औद्योगिक समूहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात की गई हैं, जबकि मोबाइल गश्ती इकाइयां लगातार निगरानी रख रही हैं।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments