scorecardresearch
Friday, 3 May, 2024
होमराजनीतिदिल्ली में मनोज तिवारी की जगह लेंगे आदेश गुप्ता, विष्णु देव साई छत्तीसगढ़ भाजपा की संभालेंगे कमान

दिल्ली में मनोज तिवारी की जगह लेंगे आदेश गुप्ता, विष्णु देव साई छत्तीसगढ़ भाजपा की संभालेंगे कमान

आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे.

Text Size:

नई दिल्ली: भाजपा ने मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. वहीं पार्टी ने आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साई को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान सौंपी.

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई.

गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी किए एक पत्र में कहा गया, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाल से लागू होगी.’

ऐसा ही नियुक्ति उत्तराखंड और मणिपुर में भी हुई है.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर आदेश गुप्ता को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा.. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना.. नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां.’

इस मौके पर विजय गोयल, कैलाश विजयवर्गीय, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, श्याम जाजू समेत की नेताओं ने आदेश गुप्ता को पार्टी में नई भूमिका के लिए बधाई दी.

तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था.

साई मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद किसी भी मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट नहीं देने का फैसला किया था. साई विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर विष्णु देव साई को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ सदस्य श्री विष्णु देव साई जी को बीजेपी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में समस्त कार्यकर्तागण भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होंगे.’


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह सहित पूरी कैबिनेट क्वारेंटाइन, बाबा रामदेव ने भेजी कोविड से लड़ने के लिए जड़ी-बूटियां


एक अन्य नियुक्ति में भाजपा ने एस तिकेंद्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया.

कोरोनावायरस की महामारी की वजह से राजनीतिक गतिविधियों के बंद होने और पूरा ध्यान लॉकडान की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर केंद्रित करने के बाद भाजपा में पहली बार संगठन स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है.

इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद काफी हद तक राजनीतिक गतिविधियां सामान्य अवस्था में आ रही हैं.

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

share & View comments