मोदी सरकार ने जनवरी में 150 साल पुराने कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कर दिया था. बंगाल बीजेपी ने एक महान बंगाली नेता के तौर पर, उनके गुणगान के लिए कार्यक्रम लॉन्च किए हैं.
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा ने सांसद सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के टिकट पर राज्य सभा पहुंचने वाले अकेले ऐसे सांसद नहीं है जिन्हें वंशवाद की श्रेणी में रखा जाए, ऐसे तमाम अन्य लोग संसद के दोनों सदनों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं.
सीपी जोशी ने कहा कि स्पीकर के पास पूरा अधिकार है कि वो शो-कॉज़ नोटिस भेज सके. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने वकीलों से कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करें.'
अदालत सचिन पायलट और 18 बागी विधायकों की याचिका पर अपना फैसला 24 जुलाई को सुनाएगी. मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और न्यायमूर्ति प्रकाश गुप्ता की पीठ इस पर फैसला सुनाएगी.
लालजी कोई भी बड़ा काम अटल बिहारी के आशीर्वाद से ही शुरू किया करते थे. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने पार्षद से लेकर मंत्री,सांसद और राज्यपाल तक का सफर तय किया.
जावड़ेकर ने कहा, 'एक के बाद एक राज्य, इस बात की गवाह है कि कांग्रेस कुछ नहीं कर रही है. उदासीन पार्टी हर तरह से केंद्र पर निशाना साध रही है लेकिन वो सफल नहीं होंगे'.
एक बार ‘रेजीम चेंज’ को सही मान लिया जाए, तो यह सोच फैलने लगती है. प्रभाव और ताकत को लेकर ईर्ष्या रखने वाली और पश्चिम पर शक करने वाली प्रतिद्वंद्वी शक्तियां भी इसी तर्क का इस्तेमाल दूसरी जगहों पर करेंगी.