कांग्रेस ने सरकार की ओर से लोकसभा में पेश कृषि से संबंधित विधेयकों को ‘किसान विरोधी षड्यंत्र’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि इससे किसानों को नहीं, बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को आजादी मिलने वाली है.
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा पूछे गए एक सावल के जवाब में संसद को लिखित में जानकारी दी गई कि महामारी में अपने राज्यों को लौटने वाले कुल प्रवासी कामगरों की संख्या 1,04,66,152 है.
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रश्नकाल संसद प्रणाली में होना बहुत जरूरी है. प्रश्नकाल 'संसद की आत्मा' है. इस पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा अधिकांश राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की सहमति के बाद ही यह फैसला किया गया था.
पूर्व केंद्रीय मंत्री जिनका रविवार सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया, ने पार्टी के मुखिया लालू यादव के विपरीत अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण समाज के सभी वर्गों और राजनीतिक तबके के बीच खासा सम्मान हासिल किया था.
अधीर चौधरी पहले भी बंगाल कांग्रेस प्रमुख रह चुके हैं, लेकिन इस समय उनकी तरक़्क़ी ज़्यादा अहम है, क्योंकि ये 2021 चुनावों से पहले हुई है, और इस बात का एक और सुबूत है, कि गांधी परिवार को उन पर कितना भरोसा है.
बुजुर्ग राजद नेता रघुवंश प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी छोड़ दी. रघुवंश प्रसाद की तरह कई अन्य नेता भी खुद को अलग-थगल पाते हैं और वह पार्टी कार्यालय जाना तक बंद कर चुके हैं.
भाजपा नेताओं की चेतावनी पार्टी के नेताओं द्वारा सक्रिय रूप से प्रचार नहीं करने की खबरों के बाद आयी है, क्योंकि वे पूर्व-कांग्रेसी ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादारों को तवज्जो देने से खुश नहीं थे.
उन्होंने जलपाईगुड़ी जिले में दो महिलाओं के साथ पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म की घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, 'बंगाल में एक महिला मुख्यमंत्री' हैं, लेकिन राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.
अब जब चीन को बड़े दांव वाले युद्ध पर नज़र रखने में व्यस्त किया जा रहा है, यह छोटा पड़ोसी संघर्ष पाकिस्तान को भू-रणनीतिक युद्ध का ज़रूरी सबक सिखा सकता है.