scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमराजनीति

राजनीति

बिहार चुनाव के लिए नामांकन शुरू लेकिन सीट बंटवारे पर न तो महागठबंधन और न ही एनडीए में बन रही है सहमति

एक तरफ राजद जहां कांग्रेस को 243 में से सिर्फ 60 सीटें देने की पेशकश कर रही है वहीं एनडीए लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को 20 सीटें लेकर गठबंधन में बने रहने के लिए मना नहीं पा रहा है.

हाथरस रेप मामले में मायावती, अखिलेश मुखर हैं लेकिन बाबरी विध्वंस के फैसले पर चुप हैं

सपा और बसपा दोनों के नेताओं का कहना है कि बाबरी मस्जिद के फैसले पर उनकी पार्टी का आधिकारिक रुख अभी आना बाकी है.

हाथरस कांड पीड़िता के परिवार से मिलने निकले प्रियंका-राहुल गांधी के साथ एक्सप्रेस वे पर धक्का मुक्की, हिरासत में लिए गए

यमुना एक्सप्रेस वे पर रोके जाने के बाद प्रियंका और राहुल पैदल ही हाथरस के लिये रवाना हो गये थे जहां उन्हें रोका गया था. इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में राहुल सड़क पर गिर गए.

बाबरी विध्वंस पर आए फैसले पर आडवाणी ने लगाया ‘जय श्री राम’ का नारा, जोशी बोले- ‘सबको सन्मति दे भगवान’

सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले में सभी आरोपियों को बरी करने का स्वागत करते हुए भाजपा ने इसे 'सत्य की जीत' करार दिया.

शिवसेना बिहार चुनाव में फिर ‘भूमि पुत्रों’ पर लगाएगी दांव, 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

शिवसेना बिहार की 243 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. इसका अभियान यह होगा कि बिहारियों को बाहर निकाला जा रहा है क्योंकि जद (यू) -बीजेपी सरकार रोजगार सृजन नहीं कर पाई है.

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार चुनाव के लिए BSP और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ बनाया नया मोर्चा

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कुशवाहा ने कहा कि 'अबकी बार शिक्षा वाली सरकार' के वादे के साथ मोर्चा बनाया जाएगा, जो राज्य में विकास और रोजगार सृजन के एक नए युग की शुरुआत करेगा.

पंचायत चुनाव और प्रोटेस्ट में सक्रियता तय करेगी टिकट की दावेदारी, यूपी कांग्रेस का ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्लान

कृषि बिल के खिलाफ किसानों की सरकार के प्रति बढ़ती नाराज़गी को ध्यान में रखते हुए यूपी में कांग्रेस ग्रामीण स्तर तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है.

11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीखों का एलान, 3 और 7 नवंबर को होगी वोटिंग,10 को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक ओर जहां 11 राज्यों की 56 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख की घोषणा की वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव अभी न कराने का फैसला किया है.

PM Modi का विपक्ष पर वार, जिस ट्रैक्टर की पूजा करता है किसान, उसमें आग लगाकर उनका अपमान किया

पीएम ने कहा, वर्षों तक ये लोग कहते रहें कि MSP लागू करेंगे, लेकिन किया नहीं. MSP लागू करने का काम स्वामीनाथन कमीशन की इच्छा के अनुसार हमारी ही सरकार ने किया. आज ये लोग एमएसपी पर भी भ्रम फैला रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में संविधान की रक्षा नहीं हुई तो कार्रवाई होगी: राज्यपाल जगदीप धनखड़

राज्यपाल ने कहा, ‘राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. माओवादी उग्रवाद अपना सिर उठा रहा है. इस राज्य से आतंकी मॉड्यूल भी गतिविधियां चला रहे हैं.’

मत-विमत

वीडियो

राजनीति

देश

मेकमाईट्रिप की फ्लेमिंगो ट्रांसवर्ल्ड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) ऑनलाइन यात्रा सेवा मंच मेकमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय टूर ऑपरेटर फ्लेमिंगो ट्रांसवर्ल्ड में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की...

लास्ट लाफ

सुप्रीम कोर्ट का सही फैसला और बिलकिस बानो की जीत

दिप्रिंट के संपादकों द्वारा चुने गए दिन के सर्वश्रेष्ठ कार्टून.