विपक्षी आप और अकाली दल ने मांग की है कि पंजाब विधानसभा में पेश किए जाने से पहले उन्हें मोदी सरकार के कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां दी जानी चाहिए.
लोजपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कहा कि कोई भी विधायक, मंत्री या खुद नीतीश कुमार वोट मांगने आएं तो उनसे पूछिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है.
अखिलेश के ट्वीट से ये भी संकेत मिले हैं कि मौजूदा विधायकों के टिकट सुरक्षित रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से कहा है कि जहां पर पार्टी का मौजूदा विधायक है, उन सीटों पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन नहीं लिया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित का कथित फर्जी प्रमाण पत्र बताकर उपचुनाव के लिए भरा गया नामांकन रद्द कर दिया है.बता दें कि 20 साल से जोगी परिवार का गढ़ रही है मरवाही सीट.
पवार जो कि इस साल दिसंबर में 80 साल के हो जाएंगे, वो खुद भी महाराष्ट्र के उन इलाकों में जा रहे हैं जहां पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण फसलों और जान-माल को नुकसान हुआ है.
बिहार चुनाव प्रचार में कोई राजनीतिक पार्टी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल रही है. मतदाताओं की भी उनकी बात में कोई दिलचस्पी नहीं है.
चिराग पासवान से दूरी बनाने के भाजपा के प्रयासों को संशय की दृष्टि से देखने की तीसरी वजह है बिहार में एनडीए से लोजपा के बाहर निकलने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं होना.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल में एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत कर रहे हैं, शहर के रीगल चौराहे पर महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के सामने सिंधिया के नेतृत्व में धरना हुआ.
जेडी (यू) के पास अभी भी लोकसभा में 12 और राज्य विधानसभा में 85 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन नीतीश कुमार के बिना पार्टी के सामने नेतृत्व की बड़ी कमी खड़ी हो गई है.