सिंधिया समर्थक हर्षित सिंघाई का कहना है, कि बहुत समय से लंबित चुनावों के लिए, उन्होंने तीन साल पहले नामांकन भरा था, और मार्च में कांग्रेस को सूचित कर दिया था, कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है.
वहीद पारा ने ताहाब (पुलवामा) में भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,000 से अधिक मतों से हराया. पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उनकी जीत पर बधाई दी है.
दिप्रिंट ने पिछले डेढ़ साल में Jराहुल गांधी की आधिकारिक यात्राओं का विश्लेषण किया, ताकि पता लगाया जा सके कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद वह देशभर में कहां-कहां गए.
ममता बनर्जी द्वारा भाजपा नेताओं खासकर अमित शाह, नड्डा और प्रधानमंत्री को बाहरी बताने पर शाह ने कहा, 'क्या जब ममता बनर्जी कांग्रेस में थीं, तब क्या वह इंदिरा गांधी को बाहरी व्यक्ति कहती थीं?'
रोड शो के दौरान शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'उन्होंने कई रैलियां की हैं लेकिन ऐसा भव्य रोड शो अपनी जिंदगी में नहीं देखा. मुझे पक्का विश्वास हो गया है कि यहां के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं. '
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.