किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि देश की आजादी के बाद से पहली बार ऐसी ‘अहंकारी’ सरकार सत्ता में आई है, जिसे अन्नदाताओं की ‘पीड़ा’ दिखाई नहीं दे रही है.
अखिलेश यादव के वैक्सीन न लगवाने के बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा, अखिलेश का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
यूपी में पिछले 5 साल में तमाम ऐसे ही हिंदूवादी संगठन बनकर तैयार हो गए हैं जो ऐसे आए दिन हिंदू-मुस्लिम से संबंधित मुद्दों को उठा रहे हैं और बीजेपी सरकार व संगठन इनके साथ किसी भी तरह के कनेक्शन से इंकार करती रही है.
असम में इस साल मार्च अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर न्यूनतम आय गारंटी योजना 'न्याय' लागू करने, गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को 120 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने तथा प्रत्येक परिवार में से काम से कम एक शख्स की नौकरी सुनिश्चित करने की घोषणा की.
राबड़ी देवी ने जद(यू) नेता पर निशाना साधते हुए कहा, 'नीतीश कुमार का आदेश अब उनकी अपनी सरकार में नहीं चलता है. उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सावधानीपूर्वक सोचना चाहिए था.'
शुभेन्दु ने पूर्व मेदिनीपुर में एक बैठक में कहा कि सौमेन्दु कुछ पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ताओं के साथ दिन में भगवा पार्टी में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जल्द ही ढह जाएगी.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘2,37,876 रुपये का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया. इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये दिए जा सकते थे.’
जो भी सच में सच्चाई जानना चाहता है, वह आसानी से उन कई घटनाओं को देख सकता है—कश्मीर से लेकर लखनऊ तक, जहां भारतीय मुसलमान आतंकवादी हमलों के खिलाफ सबसे आगे खड़े होकर आवाज़ उठाते रहे हैं.