केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार में संधोधनों को मंज़ूरी दे दी है, जिसमें एलजी को और अधिक शक्तियां देने की बात कही गई है. दिल्ली सरकार ने इसे ‘संवैधानिक लोकतंत्र की हत्या’ क़रार दिया है.
किसान आंदोलन से जाटों की बीजेपी सरकार से बढ़ती नाराजगी ने आरएलडी को न सिर्फ जाटों का सबसे बड़ा हमदर्द बनने का मौका दिया है बल्कि पार्टी को यूपी की राजनीति के केंद्र में ला दिया है.
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1,08,000 रुपये, राहुल गांधी ने 54,000 और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 50,000 रुपये का चंदा दिया था.
मप्र, केरल, राजस्थान में कई नेताओं ने राम मंदिर के लिए दान दिया है या दूसरों से ऐसा करने का आग्रह किया है लेकिन 'विश्वास व्यक्तिगत है' कहते हुए पार्टी ने खुद को इससे दूर रखा है.
महबूबा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि यह ‘शर्मनाक और घटिया’ बात है तथा ऐसी हरकतों से कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे संस्थानों की बदनामी ही होती है.
हाजी जमाल सिद्दीकी उर्दू कवि अल्लामा इकबाल का हवाला देते हुए कहते हैं कि राम हर किसी के आदर्श हैं और वो ये भी कहते हैं कि बीजेपी, भारत की चुनावी सियासत में मुसलमानों की नुमाइंदगी बढ़ाने पर भी काम करेगी.
राहुल गांधी ने कहा मैं किसानों को बहुत अच्छे से जानता हूं, ये पीछे हटने वाले नहीं हैं. सरकार को ही पीछे हटना होगा और तीनों कृषि कानून को वापस लेना होगा.
सभापति नायडू ने पहले उन्हें चेतावनी दी और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने को कहा. उन्होंने कहा कि तीन सदस्य सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं कर सकते.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.