एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को ‘असम का दुश्मन’ करार देते हुए असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वह भारतीय एवं असमी संस्कृति की रक्षा के लिए चरमपंथी हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में चेन्नई मेट्रो रेल के पहले चरण के विस्तारित हिस्से का उद्घाटन किया और रेलवे समेत अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी.
लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि जब सरकार और उसके मंत्री देश एवं अर्थव्यवस्था की स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं तो वे कांग्रेस नेताओं पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणियां कर रहे हैं.
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी में ‘दम घुटने’ के दिनेश त्रिवेदी के दावों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने कभी किसी मतभेद को सुलझाने के लिए संपर्क नहीं किया. वहीं, भाजपा ने कहा है कि उनके साथ आने का स्वागत करेगी.
भाजपा महासचिव सीटी रवि किया मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने अंतत: यह एहसास किया कि प्रधानमंत्री नेहरू ने चीन को 38,000 वर्ग किलोमीटर भूमि उपहार में देने की ‘महा भूल’ की.
गांधी ने कहा कि ये कानून सिर्फ किसान का मुद्दा नहीं बल्कि गरीबों, मजदूरों और देश की 40 प्रतिशत जनता का मुद्दा और कांग्रेस पार्टी इन्हें रद्द करवा कर ही मानेगी.
राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है और भारत ने इस बातचीत में कुछ भी खोया नहीं है.
हेमंत के बंगाल चुनाव में कूदने के बाद ममता बनर्जी काफी दुखी हैं उन्होंने इस बात का मंच से इजहार भी किया है. ममता ने कहा, 'ये क्या तरीका है. हेमंत सोरेन चले आए अब हम कहां जाएं.
लोकसभा में वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इन कानूनों से भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली खत्म हो जायेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.