हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ मारपीट की. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी.
अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने पर शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भूल गए हैं कि वे देश का नेतृत्व कर रहे हैं.
अभिषेक बनर्जी ने कहा केंद्र सरकार मेरे जैसे राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ साजिश रचने के लिए इन एजेसियों का दुरुपयोग कर रही है. मैं उन्हें ऐसी गतिविधियां जारी रखने की चुनौती देता हूं. हम इससे डरने वाले नहीं हैं.
पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के पूर्व बीजेपी सिंडिकेट राज का मुद्दा उठा रही है. लेकिन टीएमसी का कहना है कि सिंडिकेट को चलाने वाले नेता अब बीजेपी में शामिल हो चुके है.
एनडीएमसी में पार्टियों के बीच चांदनी चौक में उस जगह बने अस्थाई ढांचे को वैधता देने के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है, जहां 3 जनवरी को दशकों पुराने हनुमान मंदिर को गिराया गया था.
हेमंत सोरेन ने कहा जनगणना में हम अदर्स में गिने जाते थे, इस बार तो केंद्र सरकार ने उस कॉलम को भी हटाने की तैयारी कर ली है. इसी वजह से हमने अपने लिए अलग धर्म कोड की मांग की है.
विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने इस कदम का जहां स्वागत किया है वहीं जबकि भाजपा-राजग ने भगवान अयप्पा के भक्तों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिये मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से माफी की मांग की है.
पाकिस्तान हम पर 'ईरान जैसा' हमला करने के लिए बेताब होगा, और चीन हमें 'असममित विस्तार' का मौका दिए बिना ही एक हवाई अभियान को अंजाम देने की योजना बना रहा होगा. भारत के पास खुद को बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.