पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में चेतावनी दी कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो राज्य के नेता ‘जंतर-मंतर पर तब तक धरना देंगे जब तक कि उनकी बात नहीं सुनी जाती है.'
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राहुल गांधी को अपना ट्विटर अकाउंट बहाल करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नये सोशल मीडिया नियमों का पालन करना चाहिए.
बीजू जनता दल (बीजद) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) जैसी पार्टियां, जो आमतौर पर राज्यसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करती रही हैं, ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे पूरी तरह जाति-आधारित जनगणना के समर्थन में हैं.
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारपुरी का पुनर्निर्माण को संभालने के लिए पीएम मोदी उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि वह चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की समीक्षा के विरोध में हैं.
संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा और अमर्यादित व्यवहार करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि विपक्षी सांसदों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि कोई भी ऐसा करने का साहस नहीं करे.
पायलट ने ट्वीट करते हुए पहले राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक होने का जिक्र किया.
उद्धव का दाहिना हाथ माने जाने वाले पदाधिकारी ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में पूरे पेज का एक विज्ञापन देकर 26 वर्षीय तेजस ठाकरे के राजनीति में कदम रखने की तैयारियों पर अटकलें तेज कर दी हैं.
दिल्ली के विजय चौक पर विपक्षी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि हमें (विपक्ष) संसद में बोलने की अनुमति नहीं है.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.