कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने कुछ महीने पहले ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे.
10 फरवरी को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी को कवर किया जाएगा, जिसमें एक बड़ी आबादी दलित, ओबीसी और मुसलिम मतदाताओं की है.
त्रिवेंद्र रावत ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा है कि वह 'मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों’' में चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी की सत्ता में वापसी की दिशा में काम करेंगे.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि सीटों को लेकर अपना दल और निषाद पार्टी के बीच काफी विस्तार से चर्चा हुई है और सीटों को लेकर बाद में जानकारी दी जाएगी.
भाजपा ने अभी सिर्फ पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं, जो कि 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक चलेंगे.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि मैं आजमगढ़ के लोगों ने अनुमति लेने के बाद ही फैसला करूंगा. क्योंकि वहां की जनता ने मुझे अपना सांसद चुना है.
यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 113 पश्चिमी यूपी में हैं. भाजपा ने 2017 में इनमें से 91 सीटें जीतकर इस क्षेत्र में भारी जीत हासिल की थी, लेकिन इस साल किसानों के विरोध की वजह से इसके कुछ नुकसान की उठाने उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दोनों प्रतिद्वंदी दलों सपा और भाजपा के बीच नेताओं के दलबदल के इस दौर में अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं.