केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गोवा के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया है. मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से प्रमोद सावंत जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
गुरमीत सिंह हायर को शिक्षा मंत्री बनाया गया है वहीं विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे. हरजोत सिंह बेंस को कानून एवं पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.
एडीआर ने कहा कि सात मंत्रियों (64 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. उनमें से चार (36 फीसदी) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में हो गया. साल 1997 में शरद यादव के साथ मतभेद के बाद लालू प्रसाद यादव ने जनता दल से अलग होकर आरजेडी का गठन किया था.
राज्यसभा के लिए नामांकन भरने पहुंचे राघव चड्डा बोले, 'मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है. केजरीवाल जी ने मुझपर विश्वास दिखाया है कि इतनी छोटी उम्र में मुझे यहां भेजा गया. कोशिश करेंगे की मान साहब की कमी संसद में ना खले.'
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में एक बेहद रोचक सामाजिक समीकरण नजर आता है—चार मंत्री जाट सिख हैं तो तीन दलित सिख और एक दलित हिंदू सहित तीन हिंदुओं को इसमें जगह मिली है.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.