मध्य प्रदेश के सीएम की छवि एक मृदुभाषी और उदार नेता वाली रही है, लेकिन अब वह ट्रैक बदलकर एक सख्त प्रशासक के तौर पर पहचान बनाते नजर आ रहे हैं जिसके बारे में बीजेपी नेताओं और विश्लेषकों का मानना है कि यह 2023 की चुनावी रणनीति का हिस्सा है.
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी राजभवन गए, जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा चाहती है कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई हो, वे हिंदू/मुस्लिम, जिन्ना, बाबर, औरंगजेब की बात करते हैं. कांग्रेस ने इस देश को सुरक्षित रखा.भाजपा कई पाकिस्तान बनाना चाहती है.
दिल्ली नगर निगम को साल 2012 में तत्कालीन शीला दीक्षित सरकार द्वारा तीन भागों में बांट दिया गया था. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक ऐसा दिल्ली नगर निगम में बीजेपी की पैठ को कमजोर करने के लिए किया गया था
कांग्रेस ने 1984 के चुनाव में 82 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की थी. वर्ष 2019 में वह महज 12 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज कर सकी और 88 फीसदी सीटें हार गई. कई सीटें जो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थीं, इस लंबे समयावधि में वहां भी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. इसके संभावित कारणों में एक वजह कई क्षेत्रीय पार्टियों का उदय भी है.
सावंत ने 2019 में अपनी काबिलियत और मनोहर पर्रिकर के कद के साथ तुलना को लेकर तमाम संदेहों के बीच राज्य की बागडोर संभाली थी, लेकिन उन्होंने इस बार न केवल भाजपा को चुनावों में जीत दिलाई, बल्कि सोमवार को विधायक दल के नेता भी चुन लिए गए.
पार्टी ने एक बयान में नौ राज्यों के लिए नियुक्त नए पदाधिकारियों के नाम जारी करते हुए कहा, 'आने वाले दिनों में' पार्टी अन्य राज्यों के लिए अपने पदाधिकारियों के नामों की 'जल्द' घोषणा करेगी.
भारतीय नौसेना हमेशा से भारत की राजनीतिक सीमाओं से परे, राष्ट्रीय कूटनीतिक और अन्य संपर्क प्रयासों को समर्थन देने में सबसे आगे रही है. अब आगे बढ़कर ज़िम्मेदारी उठाने का समय आ गया है.