कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर सोमवार को एआईसीसी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं. इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है.
पहली बार विधायक बनीं दिव्या मदेरणा दिग्गज राजनेताओं के एक परिवार से आती हैं और उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान का लगातार समर्थन करके अपनी पहचान बनाई है, लेकिन फिर भी कई सारे विवादों ने उनके करियर को प्रभावित किया है.
150 भारत यात्रियों, कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, रात के समय के विश्राम शिविर को लगाना और फिर उसे उखाड़ना हर दिन की जाने वाली एक नौ घंटे की कवायद है.
मनसे प्रमुख ने भाजपा से आगामी उपचुनाव में दिवंगत विधायक रमेश लटके के सम्मान में उनकी पत्नी रुतुजा का समर्थन करने का अनुरोध किया है, जिनकी मई में मृत्यु हो गई थी. लटके उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की उम्मीदवार हैं.
यूपी में एक रैली में एआईएमआईएम नेता शौकत अली के भाषण से जुड़ा एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया था. हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी किसी ‘धर्म विशेष’ के खिलाफ नहीं थी.
एजेंसी ने आप कार्यकर्ता विजय नायर और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को भी गिरफ्तार किया है.
चित्रदुर्ग और बेल्लारी जिलों के लगभग सभी होटल ‘राज्य के यात्रियों’ के अलावा राहुल गांधी की यात्रा का पल-पल का ब्योरा जुटाने के लिए कांग्रेस की तरफ से नियुक्त पेशेवरों और मीडिया टीम की वजह से एकदम फुल हो गए हैं.
गौरव यात्रा में पांच रूट कवर किए जाएंगे जिनमें केंद्रीय और राज्य के नेताओं की भागीदारी होगी. आम लोगों से जुड़ने के लिए निर्धारित स्थानों पर हर रोज चार जनसभाएं की जा रही हैं.