सरदारशहर उपचुनाव को भाजपा द्वारा 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है. इसे देखते हुए पुराने नेता शामिल हो रहे हैं बशर्ते वे राजे कैंप से न हो.
गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की दस्तक के सवाल पर शाह ने कहा, हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन यह लोगों पर निर्भर करता है कि वे पार्टी को स्वीकार करते हैं या नहीं.
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 84 पर आदिवासी वोट बैंक का दबदबा है. समुदाय को लुभाने के लिए भाजपा के सबसे हालिया प्रयासों में PESA एक्ट को सामने लाना और मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जनजातीय गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाना शामिल है.
गुजरात की कुल 182 सीटों में से 48 सौराष्ट्र क्षेत्र में ही आती हैं, और काफी प्रभावशाली माने वाले इस समुदाय की एक बड़ी आबादी यहीं रहती है. कोटा आंदोलन के कारण भाजपा की सीटों की संख्या 2012 में 30 से घटकर 2017 में 19 ही रह गई थी.
नड्डा ने आगे कहा राहुल गांधी भारत जोड़ने नहीं, बल्कि भारत तोड़ने निकले हैं. गुजरात में मेघा पाटेकर के साथ घूम रहे हैं जिन्होंने सरदार सरोवर बांध का कितना विरोध किया था.
आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अभी दिल्ली और गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं, इसलिए जम्मू-कश्मीर में राज्य कोर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने जिम्मा संभाला हुआ है और लगातार रैलियां और धरने कर रहे हैं.
आजम खान ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नालापार इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बगैर कोई नाम लेते हुए कहा उसने कहा कि अब्दुल (मुसलमान तबका) अब दरी नहीं बिछाएगा और यह कह कर वो मेरा साथ छोड़ कर चला गया.
भाजपा ने दिल्लीवासियों को लुभाने के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गुजरात में प्रचार में व्यस्त रहने के साथ ही आप मतदाताओं तक व्यक्तिगत पहुंच पर अधिक जोर दे रही है.
पार्टी नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि फिलहाल बीजेपी को अपने पार्षदों के कामों को लोगों के सामने लाने और मतदाताओं तक पहुंचने पर फोकस करने की जरूरत है. आने वाले दिनों में कुछ केंद्रीय मंत्री भी प्रचार करने के लिए मैदान में उतरेंगे.
छतरपुर (मध्यप्रदेश), नौ अप्रैल (भाषा) महत्वाकांक्षी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के तहत प्रस्तावित दौधन बांध का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन भी...