विपक्षी कांग्रेस ने एक शिक्षाविद को चांसलर के रूप में नियुक्त करने पर आपत्ति जताई और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश या उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश को नियुक्त करने का सुझाव दिया.
गुजरात में भाजपा ने पहली बार जिन पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें तीन आदिवासी बेल्ट की हैं और हलपति एक आदिवासी नेता हैं. उन्हें सोमवार को आदिवासी मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया था.
हैदरगढ़, बाराबंकी से भाजपा विधायक दिनेश रावत ने आगामी निकाय चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार का विरोध करने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी थी. लेकिन अब वह कह रहे हैं कि उनकी बात को गलत समझा गया है.
इस कार्यक्रम में नई मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई गई. बीजेपी नेता हर्ष सांघवी, जगदीश विश्वकर्मा, नरेश पटेल, बच्चूभाई खाबाद और परषोत्तम सोलंकी को गुजरात कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.
पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी. पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी.
पिछले साल नवंबर में पूर्वोत्तर राज्य में 12 कांग्रेस विधायकों के उनकी पार्टी में शामिल होने के बाद टीएमसी प्रमुख की यह पहली तीन दिवसीय यात्रा है. उधर बीजेपी का कहना है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी पार्टी राज्य के चुनावों में ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएगी.
गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आज देश के नौजवानों की आंखों में आंसू और पैरों में छाले हैं, लेकिन वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक उन्हें रोजगार का अधिकार नहीं मिल जाता
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को बधाई. मैं हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं.'
खड़गे ने कहा 'नेता और सारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, यह जनता की जीत है. एक एक करके सारे काम होंगे. यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है सबने एक होकर काम किया और यह उसका परिणाम है.'
चीन के डेवलपमेंट मॉडल के केंद्र में प्रॉपर्टी सेक्टर था—घरों का निर्माण, ज़मीन की बिक्री और रियल एस्टेट में निवेश. अब इस निर्भरता के नतीजे साफ दिखने लगे हैं.